बिना जोर लगाए करना चाहते हैं पेट साफ, तो इन चीज़ों का शुरू कर दें आज से ही सेवन

सुबह के समय पेट साफ न होने से पूरा दिन बेचैनी बनी रहती है औऱ कुछ खाने का भी दिल नहीं करता तो अगर आप भी फ्रेश होने के लिए टॉयलेट सीट पर बैठकर जोर लगाते हैं तो यहां दिए गए उपायों को एकबार आजमाकर जरूर देखें।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:17 AM (IST)
बिना जोर लगाए करना चाहते हैं पेट साफ, तो इन चीज़ों का शुरू कर दें आज से ही सेवन
पेट दर्द से बेहद परेशान एक युवती

सुबह देर तक टॉयलेट सीट पर बैठकर फ्रेश होने के लिए जोर लगाना पड़े तो ये कब्ज की शुरुआत हो सकती है। जो आगे चलकर और कई समस्याओं की वजह बनती है। शरीर में होने वाले ज्यादातर रोगों का संबंध पेट से ही होता है इसलिए इसका स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। तो अगर आप भी सुबह पेट साफ करने के लिए प्रेशर लगाते हैं तो ये आदत बदल डालें। यहां दी गई चीज़ों के सेवन से काफी हद तक इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।  

पानी, दलिया और खिचड़ी: कब्ज का मुख्य वजह ही होता है शरीर में पानी और दूसरे प्रकार के तरल पदार्थों की कमी। जिनके चलते आंतो में मल सूखता जाता है। तो इस समस्या से बचने और दूर करने के लिए आपको डाइट में दलिया, खिचड़ी जैसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए साथ ही ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।

सोने से पहले त्रिफ़ला का सेवन: सोने से पहले 1 चम्मच शहद में 3-5 ग्राम त्रिफला पाउडर को 1 गिलास गर्म पानी के साथ लेने का असर आपको पहले दिन ही दिखाई देने लगेगा। सुबह बिना जोर लगाए पेट आसानी से साफ हो जाएगा। 

त्रिफ़ला, सेंधा नमक और अजवाइन: 10 ग्राम सेंधा नमक, 10 ग्राम त्रिफला तथा 10 ग्राम अजवायन को अलग-अलग कूटकर एक साथ मिक्स कर लें और रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें, कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

अमरूद: पका हुआ अमरूद और पपीता कब्ज की समस्या दूर करने में बेहद फायदेमंद फल हैं। 

किशमिश : किशमिश को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें। 1-2 घंटे बाद इसे पानी से निकालकर खा लें। ये भी बेहद कारगर नुस्खा है।

पालक: पालक की सब्जी, जूस, सूप किसी भी रूप में सेवन जरूर करें इससे बहुत जल्द फायदा देखने को मिलता है।

chat bot
आपका साथी