Mosquito Control Spray: बारिश में मच्छरों से परेशान हैं तो घर में तैयार करें नेचुरल स्प्रे, जानिए कैसे

मच्छरों पर कंट्रोल करने के लिए कैमिकल स्प्रे और कॉइल का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन से स्किन इंफेक्शन आंखों में पानी आना और जलन होने की शिकायत हो सकती है। नैचुरल स्प्रे से करें मच्छरों को कंट्रोल।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:33 PM (IST)
Mosquito Control Spray: बारिश में मच्छरों से परेशान हैं तो घर में तैयार करें नेचुरल स्प्रे, जानिए कैसे
मच्छर मारने के लिए घर में तैयार करें नेचुरल स्प्रे, सेहत को नहीं होगा नुकसान।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mosquito Control Spray: बरसात का मौसम जहां गर्मी से निजात देता है वही मच्छर भी सौगात में देता है। इस मौसम में मच्छर इतने ज्यादा पनपते हैं कि मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों लोगों के लिए परेशानियां पैदा करती हैं। घर में मॉश्चर बढ़ते ही इनके पनपने का सिलसिला बढ़ने लगते है। यह मच्छर सबसे ज्यादा पानी की टंकी, कूलर और अंधेरा वाली जगह पर पनपते हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचना है तो इन्हें फैलने से रोकना बेहद जरूरी है। मच्छरों पर कंट्रोल करने के लिए कैमिकल स्प्रे और  कॉइल  का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन से स्किन इंफेक्शन, आंखों में पानी आना और जलन होने की शिकायत हो सकती है। आप भी मच्छरों से परेशान हैं और इनसे निजात पाने के लिए कुछ नेचुरल नुस्खे की तलाश में हैं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप नेचुरल तरीके से मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे तैयार कर सकते हैं।

नीम और नारियल तेल का स्प्रे:

मच्छरों को भगाने के लिए नीम की पत्तियां बेहद मददगार साबित हो सकती है। इस तेल को बनाने के लिए आप 30 एमएल नारियल के तेल में नीम के तेल की करीब 10 बूंदें मिलाएं। अगर ये आपको गाढ़ा लगे तो उसमें आप थोड़ा गर्म पानी मिलाकर उसको स्प्रे बोतम में भरें। इस स्प्रे का छिड़काव घर में करेंगे तो मच्छरों से निजात मिलेगी साथ ही स्किन और आंखों की समस्या भी नहीं होगी।

टी ट्री ऑयल में मिलाएं ये चीजें:

टी ट्री ऑयल मच्छर भगाने में बेहद मददगार है। इसमें मौजूद एंटी सेप्टिक और इनफ्लेमेटरी तत्व मच्छरों को मारते हैं। इस तेल की तेज महक मच्छरों को भगाने में बेहद मददगार है। आप 10 बूंदें टी ट्री ऑयल की एक बोतल में डालें और उसमें 30 एमएल नारियल का तेल डालें। अगर आपको ये गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालें।  

लैवेंडर ऑयल का स्प्रे:

लैवेंडर की महक मच्छरों को घर से दूर रखती है। इस स्प्रे को बनाने के लिए आप 3-4 चम्मच लेमन जूस, 3 से 4 चम्मच वेनिला और करीब 10 से 12 बूंदें लैवेंडर के तेल में मिलाएं। इसे बोतल में डालकर अच्छे से मिलाएं। इस तेल का स्प्रे मच्छर भगाने में बेहद कारगर है।

नीम और कपूर का स्पे:

मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप नीम और कपूर को मिलाकर घर में ही स्प्रे बना सकते हैं। इस स्प्रे को बनाने के लिए नीम का तेल करीब 30 से 40 एमएल लें। करीब 5 टिकिया कपूर की लें और उसे अच्छे से मसल लें। एक खाली शीशी में नीम का तेल डालें और उसमें मसला हुआ कपूर डालकर शीशी का ढक्कन बंद करके हिलाएं। नीम और कपूर का स्प्रे आपके घर से मच्छरों का सफाया करेगा। 

chat bot
आपका साथी