Ramadan 2021: रोज़े में सही पोषण के लिए सहरी और इफतारी में खाएं ये चीज़ें

Ramadan 2021 रमज़ान में कम खाने-पीने से बॉडी में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। सेहरी में अंडा आटे की रोटी या परांठा ताजे फल जूस का सेवन करें। रोजा खोलने के लिए खजूर का सेवन करें। तली हुई चीज़ों से परहेज करें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:39 PM (IST)
Ramadan 2021: रोज़े में सही पोषण के लिए सहरी और इफतारी में खाएं ये चीज़ें
रमजान में दही, दाल, सूखा मेवा, हरी सब्जी, फल, कच्चा पनीर, दाल, दूध को डाइट में शामिल करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। तपती गर्मी और धूप में हर इंसान की खाने से ज्यादा लिक्विड पीने की इच्छा रहती है। खाने-पीने की आदतों की वजह से बॉडी में कमजोरी हो सकती है। ऐसे मौसम में रमज़ान का रोज़ा रखना काफी मुश्किल काम है। इस मौसम में बॉडी को खास केयर की जरूरत होती है। रमज़ान में कुछ लोग बेहद खाते हैं तो कुछ खाने में कोताही बरततें है। आप जानते हैं कि एक महिलाओं को फिट और हेल्दी रहने के लिए एक दिन में लगभग 2,000 कैलोरी का सेवन करने की जरूरत है, जबकि पुरुषों को 2,500 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। रमज़ान में लोगों का खान-पान ऐसा हो जाता है कि डाइट में कैलोरी काउंट घटता या बढ़ता रहता है।

रमज़ान में कम खाने-पीने से बॉडी में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सहरी और इफतार में किन चीज़ें को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि बॉडी में पोषक तत्वों की कमी नहीं रहें और आप पूरे महिने सेहतमंद बने रहें।

सेहरी में करें इन चीज़ों को शामिल:

रोज़े में आपको कमज़ोरी महसूस नहीं हो उसके लिए आपको सेहरी में लाइट और हेल्दी चीजें खानी चाहिए। सेहरी में अंडा, आटे की रोटी या परांठा, ताजे फल, जूस लेना फायदेमंद हो सकता है। कोशिश करें कि सेहरी में कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा वाली चीजें न खाएं पीएं। भारी खाना जैसे बिरयानी, कबाब, पिज्जा और फास्ट फूड का सेहरी में सेवन नहीं करें। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

इफ्तार में ये फूड हैं जरूरी:

इफ्तार के समय एक दम ज्यादा लिक्विड या पानी का सेवन नहीं करें वरना पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप कुछ भी खा नहीं सकेंगे। ज्यादा पानी पीने से खाना पचता नहीं है। खजूर से रोज़ा खोलें, यह सेहत के लिए फायदेमंद है। खजूर में आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। रोज़े के बाद तला-भुना खाने से परहेज करें।

फाइबर युक्त चीजें खाएं:

सुबह सहरी के समय और शाम को इफ्तार के दौरान दही, दाल, सूखा मेवा, हरी सब्जी, फल, कच्चा पनीर, दाल, दूध को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजादार फाइबरयुक्त चीजों को अपने खाने में जरूर शामिल करें। प्रोटीन वाली चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

ज्यादा खाना खाने से बचें:

सहरी और इफ्तार के समय ज्यादा खाना नहीं खाएं। गर्मी और थकान भरे दिनों के बाद इफ्तार के समय लोग अधिक कैलोरी वाला चिकनाई और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार जैसे तले हुए कबाब, मीट, कचौड़ी, शर्बत, कोल्ड ड्रिंक लेते हैं, जिसे खाने से रक्त में शर्करा काफी बढ़ जाता है। सेहरी में ज्यादा हैवी चीजें खाने से एसिडिटी और गैस की बीमारी हो सकती है।

सोने से एक घंटे पहले कुछ न खाएं

रात को सोने से एक घंटे पहले खानपान बंद कर दें ताकि नींद अच्छी आए।

                 Written By: Shahina Noor 

chat bot
आपका साथी