Benefits OF Singhara: उपवास में एनर्जी देने के साथ ही कई बीमारियों का उपचार भी करेगा सिंघाड़ा

Benefits OF Singhara सिंघाड़े में विटामिन AC मैंगनीज थायमाइन कर्बोहाईड्रेट टैनिन सिट्रिक एसिड रीबोफ्लेविन एमिलोज फास्फोराइलेज एमिलोपैक्तीं बीटा-एमिलेज प्रोटीन फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सिंघाड़ा कई बीमारियों का उपचार करता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:22 PM (IST)
Benefits OF Singhara: उपवास में एनर्जी देने के साथ ही कई बीमारियों का उपचार भी करेगा सिंघाड़ा
शरीर में पानी की कमी दूर करने के साथ ही सांस की बीमारी से भी महफूज रखता है सिंघाड़ा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। नवरात्र के मौके पर सिंघाड़े का इस्तेमाल खूब किया जाता है। उपवास के दौरान लोग सिंघाड़े के आटे का बेहद इस्तेमाल करते हैं। उपवास में सिंघाड़े को सुखाकर उसे पीसा जाता है फिर उससे तरह-तरह की खाने की चीजें बनाई जाती है, जिसका सेवन लोग व्रत के दौरान करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि व्रत के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सिंघाड़ा औषधीय गुणों से भरपूर है और कई बीमारियों का इलाज करने में मददगार है।

सिंघाड़े में विटामिन A,C, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सिंघाड़ा कई बीमारियों का उपचार करता है। आइए जानते हैं व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाले सिंघाड़े से कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।

अस्थमा के मरीज करें सिंघाड़े का सेवन:

अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है वो सिंघाड़े का सेवन करें।

पाचन को दुरुस्त करता है:

सिंघाड़े का सेवन करने से गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी पेट की समस्याओं से निजात मिलती है। सिंघाड़ा आंतों के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको भूख कम लगती हैं तो सिंघाड़े का सेवन करें।

बवासीर का इलाज करता है:

सिंघाड़ा बवासीर जैसी मुश्किल समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है।

गले की समस्याओं में राहत पहुंचाता है सिंघाड़ा: 

सिंघाड़े में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश और सर्दी जुकाम से राहत दिलाता है।

अनिंद्रा की समस्या से निजात दिलाता है:

सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या में भी राहत मिलती है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो सिंघाड़े का सेवन करें।  

फटी एड़िया ठीक करता है:

सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ि‍यां ठीक हो जाती हैं। सिंघाड़ा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है सिंघाड़ा:

सिंघाड़ा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से भ्रूण को पोषण मिलता है और वह स्थिर रहता है।

बाल झड़ने से रोकता है:

सिंघाड़े में मौजूद निमैनिक और लॉरिक जैसे एसिड बालों को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं।

                       Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी