Mango Harmful Effects: एक्ने से लेकर डायबिटीज़ तक, ऐसे हैं आम खाने के हैरान करने वाले नुकसान

Mango Harmful Effects दरअसल आम में मैग्नीनिशयम पोटैशियम प्रोटीन विटामिन और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन आम फायदे पहुंचाने के साथ नुकसान भी कर सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:35 PM (IST)
Mango Harmful Effects: एक्ने से लेकर डायबिटीज़ तक, ऐसे हैं आम खाने के हैरान करने वाले नुकसान
एक्ने से लेकर डायबिटीज़ तक, ऐसे हैं आम खाने के हैरान करने वाले नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mango Harmful Effects: फलों का राजा आम सभी पसंदीदा फल होता है। चिलचिलाती गर्मी के मौसम की अगर कोई एक बात अच्छी है, तो वो आम ही हैं। आम के शौक़ीन लोगों को गर्मियों का सिर्फ इसलिए इंतज़ार रहता है। आम का रसीला स्वाद हर किसी को पसंद होता है। लेकिन यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि यह गुणों का भंडार भी होता है। आम में मैग्नीनिशयम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन और फोलेट्स, जैसे कई पोषक तत्व भरे होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन आम फायदे पहुंचाने के साथ नुकसान भी कर सकता है।

आम खाने के 4 नुकसान

एक्ने

आम की तासीर गर्म होती है, यही वजह है कि इसे खाने से पहले पानी में डुबो कर रखा जाता है। इसे ज़्यादा खा लेने से चेहरे और यहां तक कि शरीर पर एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है। अगर आपकी त्वचा पर आसानी से एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है, तो आपको आम नहीं खाने चाहिए या फिर सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ाता है

आम के मीठे और रसीले स्वाद की वजह से लोग इसे ज़्यादा खा लेते हैं। हालांकि, अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो इसके ज़्यादा सेवन से आपका ब्लड शुगर स्तर बढ़ सकता है।

वज़न बढ़ना

आम में नैचुरल शुगर होती है, जिससे वज़न बढ़ सकता है। अगर इसका सीमित मात्रा में सेवन सेहत किया जाए, तो यह फायदेमंद होता है, लेकिन वहीं ज़्यादा खा लिया जाए, तो वज़न बढ़ने की समस्या हो सकती है।

पाचन के लिए

आम को सुबह नाश्ते में या फिर दिन में खाना फायदेमंद होता है, लेकिन वहीं इसे शाम या रात के समय खाने से पाचन, पेट में गैस जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी