Healthy Heart: दिल की धड़कनों की रफ्तार बनाए रखने के लिए डाइट में लें ये 10 चीज़ें

Healthy Heart शारीरिक चुस्ती और संतुलित आहार के दम पर आप कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। ये काम इतना मुश्किल भी नहीं है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:48 PM (IST)
Healthy Heart: दिल की धड़कनों की रफ्तार बनाए रखने के लिए डाइट में लें ये 10 चीज़ें
Healthy Heart: दिल की धड़कनों की रफ्तार बनाए रखने के लिए डाइट में लें ये 10 चीज़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Heart: वैसे तो आपके शरीर का हर अंग अहम रोल अदा करता है, लेकिन दिल आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पूरे शरीर में रक्त पहुंचाता है और बदले में डीऑक्सीजिनेड रक्त प्राप्त करता है। एक औसत ज़िंदगी में, एक दिल 2.5 मिलियन से अधिक बार धड़कता है। दिल द्वारा परिचालित रक्त हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह शरीर के अन्य अंगों को पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए दिल की धड़कनों की रफ्तार बनाए रखना ज़रूरी है और उसके लिए सबसे पहले अपने दिल का ख्याल रखें।   

दिल के स्वास्थ्य के लिए सिर्फ आहार ही नहीं, बल्कि पौष्टिक आहार बेहद ज़रूरी है। शारीरिक चुस्ती और संतुलित आहार के दम पर आप कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। ये काम इतना मुश्किल भी नहीं है, आपको बस अपनी डाइट चार्ट में इन 10 चीज़ों को शामिल करना होगा।

1. फल

संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी अच्छी मात्रा में होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। वहीं, फलों के ऐसे जूस से दूर रहने की सलाह दी जाती है जिनमें चीनी मिली हो। 

2. सब्जियां

बीन्स, भिंडी और बैंगन भले ही आपको अपने खाने में पसंद न आए, लेकिन ये फाइबर युक्त सब्जियां शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं। इसलिए अगर रोज़ ना भी मुमकिन हो, तो हफ्ते में कम से कम दो बार तो इन्हें ज़रूर खाएं।

3. दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जिससे शरीर में ऐसे बैक्टेरिया का विकास होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दही खाने की सलाह सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी दी जाती है। 

4. नट्स

ये आकार में भले ही छोटे हैं, लेकिन हैं बड़े काम के। इनमें विटामिन्स और खनीज भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। यही वजह है कि 'छोटी छोटी भूख' यानी दो मील के बीच भी अगर भूख लगे, तो पिस्ता, बादाम, पहाड़ी बादाम और अखरोट खाने की सलाह दी जाती है।

5. ग्रीन-टी

ग्रीन-टी के नियमित सेवन से हृदय रोग और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है। ग्रीन-टी में कैटेचिन के रूप में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

6. ओटमील

ओटमील फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। पर्याप्त फाइबर खाने से कोलेस्ट्रॉल का जोखिम भी कम होता है। इसके अलावा, पास्ता और ब्रेड जैसे अन्य साबुत अनाज भी दिल के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें पूरा अनाज होता है। 

7. सैल्मन

सैल्मन और अन्य वसायुक्त मछली दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती हैं क्योंकि वे ओमेगा-3 फैटी एसिड का बड़ा स्रोत हैं। ओमेगा-3 फैटी, एर्हीथ्मिया और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को भी कम करता है और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। इसलिए, सप्ताह में कम से कम दो बार वसायुक्त मछली ज़रूर खानी चाहिए।

8. सोया

सोया प्रोडक्ट्स स्वस्थ हृदय के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं। हालांकि, ये उन लोगों में रक्तचाप को कम करने में भी मदद करते हैं जो परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट में उच्च आहार का पालन करते हैं।

9. ब्लूबेरीज़

न सिर्फ ब्लूबेरी बल्कि अन्य तरह की बेरीज़ भी दिल के स्वास्थ के लिए अच्छी होती हैं क्योंकि वे दिल के दौरे के खतरे को कम करती हैं। हालांकि, बैरीज़ में फ्लेवोनोइड और एंथोसायनिन जैसे कम्पाउंड भी होते हैं जो रक्तचाप को कम कर सकते हैं और रक्त वाहिकाओं को पतला भी कर सकते हैं।

10. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी दिल के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसे खाने से गैर-घातक दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम से बचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी