नवजात शिशु की देखभाल के लिए फॉलो करें ये ईजी टिप्स

लोग Covid-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। संक्रमित होने पर खुद को होम आइसोलेट कर रहे हैं मास्क पहन रहे हैं शारीरिक दूरी और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय अपना और अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:10 AM (IST)
नवजात शिशु की देखभाल के लिए फॉलो करें ये ईजी टिप्स
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इस वजह से देश के अधिकांश राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोग अपने घरों में बंद हैं और Covid-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। संक्रमित होने पर खुद को होम आइसोलेट कर रहे हैं, मास्क पहन रहे हैं, शारीरिक दूरी और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय अपना और अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें। खासकर नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं कि कोरोना काल में नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें-

-नवजात शिशु के कमरे को अच्छी तरह से डिसइंफेक्ट करें।

-जच्चा और बच्चा दोनों को घर में रहने की आवश्यकता है।

-कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

-अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें नवजात शिशु से दूर रखें।

-पांच साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।

-स्तनपान कराते समय मां मास्क जरूर पहनें। साथ ही साफ़ सफाई का विशेष ख्याल रखें।

-मां नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ पानी से धोएं।

- हाथ धोते समय साबुन और सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल करें।

-स्तनपान कराने से पहले सैनिटाइजर से अपने हाथों को डिसइंफेक्ट करें।

-मां को संक्रमित होने की चिंता नहीं करनी चाहिए। इससे सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

खुद का ख्याल कैसे रखें

-रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

-रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। खासकर ब्रिस्क वाकिंग, योग और मेडिटेशन रोजाना करें।

- दिल को स्वस्थ रखने के लिए वसा और नमक का सेवन कम करें। वहीं, फाइबर का अधिक सेवन करें।

-शरीर को हायड्रेट रखें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर उचित मात्रा में पानी पिएं।

- नियमित समय पर संतुलित आहार लें।

-नियमित अंतराल पर मेडिकल चेक-अप कराएं।   

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी