सफर में उल्टी आने की परेशानी को दूर करने के लिए फॉलो करें ये इजी टिप्स

आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। खासकर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना अदरक युक्त काढ़ा या चाय जरूर पिएं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:00 PM (IST)
सफर में उल्टी आने की परेशानी को दूर करने के लिए फॉलो करें ये इजी टिप्स
अदरक में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर कुछ लोगों को सफर के दौरान उल्टी या जी मचलाने की शिकायत होती है। इस दौरान व्यक्ति में जी मचलाना, उल्टी, चक्कर, पसीना आदि लक्षण देखे जाते हैं। अंग्रेजी में इस परेशानी को मोशन सिकनेस कहते हैं। यह एक मानसिक स्थिति है। इसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम को संवेदना समझने में दुविधा होती है। विशेषज्ञों की मानें तो मस्तिष्क को इन्द्रियों से एकसाथ सिग्नल मिलते हैं। जब संकेत अलग-अलग मिलने लगता है, तो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को कार्य प्रणाली को समझने में दिक्कत आती है। मोशन सिकनेस चार प्रकार के होते हैं। यह एक आनुवांशिकी स्थिति भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी मोशन सिकनेस से पीड़ित हैं, तो ये इजी टिप्स जरूर फॉलो करें-

अदरक चबाएं

आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। खासकर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना अदरक युक्त काढ़ा या चाय जरूर पिएं। वहीं, मोशन सिकनेस से बचाव के लिए अदरक के छोटे टुकड़े को चबाएं। इससे मोशन सिकनेस की समस्या से निजात मिलता है।

लौंग चबाएं

दशकों से दादी-नानी लौंग को दवा मानती हैं और सामान्य परेशानियों में लौंग का यूज करती हैं। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, थायमिन, विटामिन-डी, ओमेगा-डी फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। सफर के दौरान लौंग अपने साथ रखें और मोशन सिकनेस की स्थिति में लौंग चबाएं।

नींबू का यूज करें

सफर में उल्टी और चक्कर से बचाव के लिए लिए हमेशा अपने साथ कटा हुआ नींबू रखें। जब कभी उल्टी या चक्कर महसूस हो। उस समय नींबू को निचोड़कर रस का आनंद लें। इससे मोशन सिकनेस में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही खिड़की साइड में बैठें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी