बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। आयुर्वेद में ग्रीन टी को औषधि माना जाता है। इसमें विटामिन मिनरल फाइबर कैफीन एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। साथ ही ग्रीन टी में एंटीवायरल गुण भी पाया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:28 PM (IST)
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम बदलने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। असमान्य तापमान के चलते सर्दी-खांसी और फ्लू आदि बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रहना अनिवार्य है। डॉक्टर्स की मानें तो जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है। उनके बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए बदलते मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथ ही संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

ग्रीन टी पिएं

आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। आयुर्वेद में ग्रीन टी को औषधि माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। साथ ही ग्रीन टी में एंटीवायरल गुण भी पाया जाता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 2 कप ग्रीन टी जरूर पिएं।

काढ़ा पिएं

डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इसे कई एंटी-बैक्टीरियल युक्त चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। खासकर दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, अदरक में एंटीवायरल गुण पाया जाता है। इसके लिए काढ़ा बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों में आराम मिलता है।

दालचीनी का सेवन करें

आयुर्वेद में दालचीनी को दवा माना जाता है। इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। दालचीनी सर्दी-जुकाम के लिए कारगर साबित होती है। आप दालचीनी का इस्तेमाल काढ़ा और चाय में कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम में बहुत जल्द आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध पिएं

डॉक्टर्स हमेशा सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। खासकर रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी