Weight Loss Tips: कोरोना काल में बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो लंच में खाएं ये सुपरफूड

Weight Loss Tips रागी डोसा ऑयल फ्री होता है। अतः लंच में इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन फाइबर कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। जबकि वजन कम करने में फाइबर की अहम भूमिका होती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:08 PM (IST)
Weight Loss Tips: कोरोना काल में बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो लंच में खाएं ये सुपरफूड
साबूदाना में कैल्शियम, आयरन, स्वस्थ कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips:  कोरोना काल में लोग संक्रमण समेत बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसके लिए लोग सभी तरह के जतन करते हैं। लंबे समय तक वर्कआउट और फ़ास्ट करते हैं। इसके बावजूद अनुशासित न रहने के चलते कुछ लोगों को कामयाबी नहीं मिलती है। कुछ लोग खानपान में लापरवाही करते हैं। जंक फूड का सेवन करने लगते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मोटापे से पीड़ित लोगों को जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही दोपहर और रात के खाने में हैवी डाइट नहीं लेना चाहिए। लोग इस समय हैवी डाइट लेने से गुरेज नहीं करते हैं। इस वजह से लोगों को बढ़ते वजन में आराम नहीं मिल पाता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो लंच में इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

रागी डोसा

चूंकि रागी डोसा ऑयल फ्री होता है। अतः लंच में इसका सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। जबकि वजन कम करने में फाइबर की अहम भूमिका होती है। साथ ही ऑयल फ्री होने की वजह से इसमें बहुत कम कैलोरीज होती है। ऐसे में रागी डोसा वजन कम करने के लिए परफेक्ट लंच डिश हो सकता है।

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना में कैल्शियम, आयरन, स्वस्थ कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं। इसके लिए साबूदाना को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। जबकि फाइबर से वजन कम होता है।

उपमा

उपमा सूजी से बनाया जाता है। जबकि सूजी में फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सूजी का उपमा बनाकर लंच में सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो नाश्ते में भी उपमा, साबूदाना की खिचड़ी और उपमा का सेवन कर सकते हैं।

 डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी