कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना पिएं यह खास ड्रिंक

पालक और खीरे में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। पालक के सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। खासकर गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:16 PM (IST)
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना पिएं यह खास ड्रिंक
पालक और खीरे में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इस लहर से लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता और बढ़ गई है। डॉक्टर्स हमेशा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पहली की तुलना में अधिक खतरनाक हैं। इसके लिए सेहत का विशेष ख्याल बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई एडवायजरी कर लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इनमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए काढ़ा और हर्बल जूस पीना, N-95 मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन और साफ़-सफाई शामिल हैं। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना यह खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

पालक और खीरा का जूस पिएं

पालक और खीरे में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। पालक के सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। खासकर गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त पालक में ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं। जबकि, खीरे में विटामिन-ए, सी, के, बी2, बीसी और ई पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। पालक और खीरा का जूस बनाना बेहद आसान है। आप चाहे तो स्वाद को बढ़ाने के लिए पुदीना, नींबू और काली मिर्च का यूज कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

जूस की सामग्री

एक कप पालक की पत्तियां

खीरे का एक टुकड़ा

पुदीने के पत्ते 8-10

एक चम्मच काली मिर्च

एक चम्मच नींबू का रस

एक चम्मच अदरक

कैसे बनाएं जूस

सभी सामग्री को अच्छी तरह से ग्राइंड कर स्मूदी बना लें। अब बर्फ का टुकड़ा डालकर स्मूदी का मजा लें। रोजाना यह जूस पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी