Omicron: ओमिक्रोन से संक्रमित बच्चों में दिख रहा है यह एक 'असमान्य' लक्षण!

डेल्टा वेरिएंट पहली बार भारत में पाया गया लेकिन इसने दुनिया के कई देशों में कोहराम मचा दिया। अब ओमिक्रोन के आने से चिंतित होना ज़ाहिर है। इसी बीच मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार माता-पिता को असामान्य दानों के बारे में पता होना चाहिए।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 09:18 AM (IST)
Omicron: ओमिक्रोन से संक्रमित बच्चों में दिख रहा है यह एक 'असमान्य' लक्षण!
ओमिक्रोन से संक्रमित बच्चों में दिख रहा है यह एक 'असमान्य' लक्षण!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोविड-19 के नए वेरिएंट ने एक्सपर्ट्स से लेकर वैज्ञानिकों और आम लोगों तक, सभी के दिलों में डर पैदा कर दिया है। इसकी वजह है कुछ महीनों पहले आई कोविड की दूसरी लहर, जिसके पीछे डेल्टा वेरिएंट था। डेल्टा वेरिएंट पहली बार भारत में पाया गया लेकिन इसने दुनिया के कई देशों में कोहराम मचा दिया। अब ओमिक्रोन के आने से चिंतित होना ज़ाहिर है। इसी बीच मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता को "असामान्य दानों" के बारे में पता होना चाहिए, जो बच्चों में नए ओमिक्रोन कोविड के मामलों से जुड़ा हुआ है। उत्तरी लंदन के डॉक्टर डेविड लॉयड ने मुख्य रूप से कम उम्र के लोगों में देखे जाने वाले नए प्रकार के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया है।

डॉ. डेविड लॉयड ने पाया कि ओमिक्रोन के शुरुआती मामलों से प्रभावित लगभग 15 प्रतिशत बच्चों में अन्य लक्षणों के साथ-साथ 'असामान्य' दाने भी थे। इन दानों के साथ कमज़ोरी, सिर दर्द और भूख न लगना जैसे लक्षण भी देख गए थे।

ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण

- भयानक कमज़ोरी

- सिर दर्द

- भूख न लगना

- और अब त्वचा पर अजीब दाने

डॉ. लॉयड ने बताया कि हमने ओमिक्रोन के ऐसे मरीज़ों को देखा जिनकी त्वचा पर अजीब तरह के दानें आ रहे थे, लेकिन लगभग 15 प्रतिशत ओमिक्रोन के पीड़ित बच्चों में असमान्य दाने देखे गए। ऐसा लग रहा है कि हमें वायरस के बारे में थोड़ी और जानकारी मिलना शुरू हुई है। हमें बस यही उम्मीद रखनी है कि यह डेल्टा जितना भयानक साबित न हो। लेकिन इसे लेकर चिंता तो है।

24 नवंबर, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को SARS-CoV-2 के एक नए संस्करण B.1.1.1.529 की सूचना दी गई थी। यह नया संस्करण पहली बार 11 नवंबर, 2021 को बोत्सवाना में और 14 नवंबर, 2021 को दक्षिण अफ्रीका में एकत्र किए गए नमूनों में पाया गया था। 26 नवंबर, 2021 को, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने B.1.1.1.529 को Omicron का नाम दिया और इसे वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न (VOC) माना।

इस महामारी के दौरान, यूके के स्वास्थ्य प्राधिकरण एनएचएस ने वयस्कों और बच्चों दोनों में देखने के लिए कोविड के तीन मुख्य लक्षणों के बारे में बताया।

- नए तरह की लगातार खांसी होना

- तेज़ बुख़ार

- स्वाद और सुगंध का न महसूस होना

क्या ओमिक्रोन बच्चों को ज़्यादा प्रभावित कर सकता है?

मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल्स में पल्मोनोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हरीश चाफले का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के एक क्षेत्र के डेटा के अनुसार कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आने से दो वर्ष से कम उम्र के शिशुओं की अस्पताल में भर्ती होने की संख्या अधिक दिखाई दी है, जिससे यह चिंता बढ़ रही है कि यह वेरिएंट छोटे बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। लेकिन फिर भी, जैसा कि हम जानते हैं कि बच्चों की कोशिकाओं पर ACE2 रिसेप्टर्स की संख्या कम होती है। जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं वे अधिक ACE2 रिसेप्टर्स प्राप्त करते है। इसलिए, शुरुआत में कम स्पाइक प्रोटीन वाले वायरस, बच्चों की कोशिकाओं से अच्छी तरह से नहीं जोड़ सकते थे। 32 स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ, यह खुद को बच्चों की कोशिकाओं से जोड़ने में काफी सक्षम है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी