Health Benefits of Jaggery: सर्दी में आपको गर्म रखेगा गुड़, जानिए सेहत के लिए बेहतरीन फायदे
Health Benefits of Jaggery सर्द मौसम में मौसमी बीमारियों को दूर करता है गुड़। गुड़ का लगातार सेवन ना सिर्फ आपको स्ट्रांग बनाता है बल्कि आपकी छोटी-छोटी परेशानियों जैसे सर्दीजुकाम और गैस से भी निजात दिलाने में मददगार है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गुड़ का इस्तेमाल सर्दी में ज्यादा किया जाता है। गुड़ सर्दी में खांसी जुकाम से बचाता है साथी ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। सर्दी में ये हमारे शरीर को गर्मी देता है, साथ ही अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में भी हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं गुड़ हडि्डयों को मजबूत करता है, साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं का भी समाधान करता है। गुड़ में विटामिन-A,B, सुक्रोज, ग्लूकोज,आयरन, कैल्शियम,फास्फोरस, जस्ता, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए गुड़ बेहद उपयोगी। आइए जानते हैं गुड़ सर्दी में किस तरह फायदेमंद है।
Written By :Shahina Noor