वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों की देखभाल के लिए रोजाना करें ये योग

अपनी उंगुली को आंख से एक इंच दूर रखें। अब अपनी उंगुली को आंखों से धीरे-धीरे दूर करें। इसके बाद अपनी आंखों को किसी अन्य वस्तु पर टिकाएं। कुछ पल के बाद पुनः अपनी उंगुली पर नजर टिकाएं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:53 PM (IST)
वर्क फ्रॉम होम के दौरान आंखों की देखभाल के लिए रोजाना करें ये योग
कई निजी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी से लोगों की जिंदगी में व्यापक बदलाव हुआ है। इस वायरस से बचाव के लिए देश के कई निजी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। लोग अपने घरों में रहकर काम कर रहे हैं। इस दौरान लोग घंटों काम करते हैं। इससे आंखों की तकलीफें बढ़ जाती हैं, जिसे आई इंफेक्शन कहते हैं। इस बीमारी में आंखों में खुजली होती है, आखें सूजने लगती है और आखों से पानी टपकने लगता है। इसके लिए अपनी आखों का विशेष ख्याल रखें। अगर आप भी कोरोना काल में घर पर रहकर काम कर रहे हैं, तो आंखों की देखभाल के लिए रोजाना ये योग जरूर करें-

फोकस चेंज करें

अपनी उंगुली को आंख से एक इंच दूर रखें। अब अपनी उंगुली को आंखों से धीरे-धीरे दूर करें। इसके बाद अपनी आंखों को किसी अन्य वस्तु पर टिकाएं। कुछ पल के बाद पुनः अपनी उंगुली पर नजर टिकाएं। इस मुद्रा में कुछ पल रहने के बाद किसी दूसरी वस्तु पर नजर टिकाएं। इस आसन को एक बार में कम से कम तीन बार जरूर करें।

20-20 योग करें

जब आप काम करें, तो 20 फ़ीट दूर वस्तु को देखें। तकरीबन 20 सेकेंड तक वस्तु पर अपनी नजर रखें। अब नजर हटाकर दूसरी चीज को देखें और फिर पहली वस्तु को 20 सेकेंड तक देखें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।

आई एक्सरसाइज करें

अपनी आंखें बंद करें। अब अपनी आंखों को तीन बार ऊपर-नीचे करें। इसके बाद बाएं और दाएं तरफ करें। इसके अलावा, अपनी आंखों को घुमाकर फर्श पर देखें। इस एक्सरसाइज को 30 सेकंड तक करें। अब दिशा बदलकर इसे दोहराएं।

पेंसिल एक्सरसाइज करें

अपनी दो आंखों के बीच एक पेंसिल रखें। अब पेंसिल पर अपनी नजर टिकाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पेंसिल को अपने नाक के समीप लाएं और ध्यान लगाएं रखें। कुछ पल के बाद पेंसिल को दूर लें जाएं। इस प्रक्रिया को एक बार में कम से कम दस बार करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी