Covid-19 से जल्द रिकवरी के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

विशेषज्ञों की मानें तो Covid-19 से जल्द रिकवरी में साइड लेग रेजेस एक्सरसाइज मददगार साबित हो सकता है। इस एक्सरसाइज में पैर को ऊपर उठाना रहता है। इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछाकर करवट लेट जाएं। अब एक पैर को हवा में अप्स एंड डाउन करें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:40 AM (IST)
Covid-19 से जल्द रिकवरी के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज
कोरोना वायरस से रिकवरी के लिए रोजाना लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस वायरस के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए N-95 मास्क लगाएं। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन और साफ़-सफाई का ख्याल रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अनचाही वस्तुओं को न छुएं। अगर गलती से छू लेते हैं, तो साफ़ पानी से अपने हाथों को धोएं। इन नियमों का पालन करने से संक्रमण का खतरा हो जाता है। इसके अलावा, अपनी बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। वहीं, संक्रमित होने की स्थिति में होम आइसोलेशन में रहें। डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन करें और डाइट में इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करें। साथ ही कोरोना वायरस से जल्द रिकवरी के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज जरूर करें-

साइड लेग रेजेस करें

विशेषज्ञों की मानें तो Covid-19 से जल्द रिकवरी में साइड लेग रेजेस एक्सरसाइज मददगार साबित हो सकता है। इस एक्सरसाइज में पैर को ऊपर उठाना रहता है। इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछाकर करवट लेट जाएं। अब एक पैर को हवा में अप्स एंड डाउन करें। फिर इसे दूसरे पैर से करें।

लेग लिफ्ट करें

कोरोना वायरस से रिकवरी के लिए रोजाना लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करें। इसके लिए एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं। अब एक पैर को हवा में उठाएं। साथ ही इसके समानांतर अपने दोनों हाथों को भी आगे की ओर हवा में लहराएं। इस अवस्था में 2 सेकंड तक रुकें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं और दूसरे पैर से लेग लिफ्ट दोहराएं।

चेयर एक्सरसाइज (seated march) करें

अगर आपको अन्य एक्सरसाइज करने में तकलीफ होती है, तो आप seated march करें। इसके लिए कुर्सी पर आराम मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें और पुनः पहली अवस्था में आ जाएं।  

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

Covid-19 से जल्द रिकवरी के लिए रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। इससे सांस संबंधी तकलीफों में बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी