ज़िद करने के बाद भी अपने एक साल के बच्चे को खाने में न दें ये चीजें

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा नवजात शिशु को मां का दूध देने की सलाह देते हैं। इससे बच्चे का विकास सही से होता है। वहीं नवजात शिशु को गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए। इसमें आयरन और विटामिन-इ की होती है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:52 PM (IST)
ज़िद करने के बाद भी अपने एक साल के बच्चे को खाने में न दें ये चीजें
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा नवजात शिशु को मां का दूध देने की सलाह देते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बच्चों की जिद के आगे बड़ों की एक नहीं चलती है। बच्चे जब किसी चीज को पाने के लिए ज़िद करते हैं, तो पाकर ही दम लेते हैं। कई बार तो बच्चे खाना-पीना छोड़ देते हैं। बड़े भी बच्चों की ज़िद के आगे हार मान लेते हैं। हालांकि, खाने पीने की चीजों में बच्चों की जिद पूरी करने से उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स भी बच्चों की डाइट में कई चीजों को शामिल न करने की सलाह देते हैं। कई मौके पर जिद करने के बाद भी बच्चों को ये चीजें न देने के लिए कहते हैं। अगर आपको इन चीजों के बारे में नहीं पता है और आप अनजाने में अपने बच्चे को ये खिला रहे हैं, तो इनसे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं-

-डॉक्टर्स की मानें तो एक साल से कम उम्र के बच्चे को शहद नहीं खिलाना चाहिए। शहद में जीवाणु और बिना फूल वाले पौधों की पुनरुत्पादक रेणु रह सकता है। बच्चे के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके लिए बच्चों को शहद बिल्कुल न दें।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा नवजात शिशु को मां का दूध देने की सलाह देते हैं। इससे बच्चे का विकास सही से होता है। वहीं, नवजात शिशु को गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए। इसमें आयरन और विटामिन-इ की होती है। इसके लिए बच्चे को कम से कम 1 साल तक गाय का दूध न दें।

-विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। साथ ही जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इससे दस्त और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

-एक साल से कम उम्र के बच्चे को चॉकलेट बिल्कुल न दें। चॉकलेट में चीनी अधिक होती है। इसके बदले में आप अपने बच्चे को ताजे फल दे सकते हैं।

-भुने चिकन और मटन में सोडियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए छोटे बच्चे को भुना चिकन खाने में बिल्कुल न दें। इसके बदले में पका चिकन और मटन खाने में दें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी