वजन घटाने और मसल्स को मजबूत करने के लिए रोजाना करें Backward Walking

बैकवर्ड वाकिंग करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना बैकवर्ड वाकिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे कैलोरी बर्न होती है। विशेषज्ञ हमेशा वजन कंट्रोल करने के लिए कैलोरी बर्न करने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना बैकवर्ड वाकिंग जरूर करें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 03:12 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 03:12 PM (IST)
वजन घटाने और मसल्स को मजबूत करने के लिए रोजाना करें Backward Walking
बैकवर्ड वाकिंग करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज के कई प्रकार हैं। इनमें एक Backward Walking है। यह एक्सरसाइज बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना Backward Walking जरूर करें। इसके अलावा, Backward Walking करने के कई अन्य फायदे हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

कैसे करें  Backward Walking

इसके लिए सबसे उपयुक्त जगह पार्क है। सड़कों पर इसे बिल्कुल न करें। इसके लिए सबसे पहले सूर्य की दिशा में मुखकर खड़े हो जाएं। सूर्य देव को प्रणाम करें। अब पीछे की ओर चलने की कोशिश करें। शुरू में तेज के बजाय धीरे चलने की कोशिश करें। आंखों, मन-मस्तिष्क और पैरों की चाल में बेहतरीन सामंजस्य बिठाएं। किसी एक्सपर्ट की निगरानी में  Backward Walking करनी चाहिए।

वजन घटाने में सहायक

बैकवर्ड वाकिंग करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना बैकवर्ड वाकिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे कैलोरी बर्न होती है। विशेषज्ञ हमेशा वजन कंट्रोल करने के लिए कैलोरी बर्न करने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना बैकवर्ड वाकिंग जरूर करें।

मसल्स मजबूत करने में मददगार

बैकवर्ड वाकिंग करना आसान नहीं होता है। इसके लिए प्रैक्टिस की जरूरत पड़ती है। रोजाना बैकवर्ड वाकिंग करने से मसल्स मजबूत होता है। इससे टांगों में मजबूती आती है और शरीर में फ्लैक्सीब्लिटी आती है।

एकाग्रता बढ़ती है

विशेषज्ञों का कहना है कि बैकवर्ड वाकिंग करने से पैरों और आंखों के बीच सामंजस्य बैठता है। साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। इसके लिए आप रोजाना कुछ मिनटों के लिए बैकवर्ड वाकिंग जरूर करें।

मूड में सुधार होता है

इस एक्सरसाइज को करने से मूड में सुधार होता है। साथ ही बोरियत से निजात मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो बैकवर्ड वाकिंग करने से मानसिक तनाव से निजात मिलता है। खुश रहने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी