डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें यह सब्जी

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में अरबी को जरूर शामिल करना चाहिए।

अरबी एक सब्जी है। इसे अंग्रेजी में Taro Roots कहा जाता है। इसकी पत्तियों और जड़ों को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो अरबी के पत्ते विषैले होते हैं। इसके सेवन से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Umanath SinghSat, 24 Apr 2021 09:41 PM (IST)

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जो जीवनभर साथ रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी खतरनाक रूप अख्तियार कर लेती है। इस स्थिति में कई अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अरबी जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शुगर स्तर कम होता है। कई शोध में यह बताया गया है कि अरबी शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अरबी क्या है

अरबी एक सब्जी है। इसे अंग्रेजी में Taro Roots कहा जाता है। इसकी पत्तियों और जड़ों को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो अरबी के पत्ते विषैले होते हैं। इसके सेवन से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वहीं, अरबी की जड़ों को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए। इस सब्जी से आचार और स्नैक भी बनाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापा से पीड़ित लोगों के लिए अरबी दवा समान है।

डायबिटीज में फायदेमंद

core.ac.uk पर छपी एक शोध में अरबी के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो अरबी में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो डायबिटीज समेत कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है। इंसुलिन प्रतिरोध एक ऐसी स्थिति है। जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए काम करना बंद कर देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में अरबी को जरूर शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.