डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग नियमित रूप से रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इससे शुगर में अस्थिरता आती है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक रूप से सुस्त और कमजोर हो जाता है। इससे उच्च रक्तचाप मोटापा और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज रोग में शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अनुशासित होकर सही दिनचर्या और उचित खानपान का पालन करना होता है। साथ ही मीठे चीजों से परहेज करना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत के लिए खतरनाक साबित होती है। इस बीमारी को हल्के में बिल्कुल न लें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और संतुलित आहार लेने के बावजूद शुगर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
समय पर दवा लें
डायबिटीज के मरीजों को किसी भी कीमत पर दवा मिस नहीं करना चाहिए। शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि रोजाना समय पर दवा लें। अगर कोताही बरतते हैं, तो इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
एक्सरसाइज जरूर करें
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग नियमित रूप से रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इससे शुगर में अस्थिरता आती है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक रूप से सुस्त और कमजोर हो जाता है। इससे उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।
नियमित जांच करें
डायबिटीज के मरीजों को नियमित अंतराल पर शुगर की जांच करनी चाहिए। साथ ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रेगुलर चेक-अप जरूर करवाएं और डॉक्टर से अपनी परेशानी जरूर बताएं।
तनाव से बचें
डायबिटीज के मरीजों के लिए तनाव अभिशाप है। यह एक मानसिक विकार है, जो व्यक्ति को अंदर से कमजोर कर देता है। इस विकार से बचाव जरूरी है। इसके लिए रोजाना ध्यान योग जरूर करें। साथ ही गाने सुनें और पर्याप्त नींद लें। इससे तनाव में सुधार होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।