डायबिटीज के मरीज नाश्ते में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

विश्व मधुमेह संघ की मानें तो डायबिटीज के मरीज दुनियाभर में सबसे अधिक भारत में है। इसके लिए भारत को डायबिटीज बीमारी की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है जो जिंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में परहेज की विशेष जरूरत पड़ती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:24 AM (IST)
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
सुबह के नाश्ते में उच्च फाइबर और लो शुगर युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक में है। इसके लिए भारत को डायबिटीज बीमारी की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है जो जिंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में परहेज की विशेष जरूरत पड़ती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज के मरीजों को मीठे से दूर रहने और रोजाना वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट डाइट पर भी विशेष ध्यान दें। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-

लो शुगर युक्त फल और सब्जियां खाएं

सुबह के नाश्ते में उच्च फाइबर और लो शुगर युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें। फाइबर से क्रेविंग से निजात मिलता है। साथ ही शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को मीठे से परहेज करना चाहिए। इसके लिए नाश्ते में लो शुगर युक्त फल और सब्जियां खाएं।

दलिया खाएं

दलिया को सुपरफूड कहा जाता है। सुबह के नाश्ते में दलिया खाना फायदेमंद साबित होता है। दलिया मीठा और नमकीन दोनों विधियों से बनाई जाती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को नमक युक्त दलिया खाना चाहिए। अगर स्वादिष्ठ बनाना चाहते हैं, तो सब्जियों का यूज करें।

ब्राउन ब्रेड खाएं

दिन की शुरुआत ब्राउन ब्रेड से करना अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कार्ब्स पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें शुगर नहीं होता है। इसके अतिरिक्त ब्रेड में फाइबर अधिक होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

एवोकाडो खाएं

एवोकाडो को उत्तम फल माना जाता है। सुबह के नाश्ते में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ताजे फल, अंडे और ऑमलेट का भी सेवन कर सकते हैं।

किन चीजों से करें परहेज

-डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते के समय चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

-ताजे या पैक्ड जूस का सेवन बिल्कुल न करें।

-आटे से बना ब्रेड न खाएं।

-चॉकलेट्स, पेस्ट्रीज, प्रोसेस्ड फूड्स क्रोसिसेंट्स आदि मीठे चीजें से दूर रहें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी