इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास काढ़ा

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में धनिया के फायदे को बताया गया है। इस शोध से यह पता चला है कि धनिया के सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इस शोध में चूहों को धनिया पानी दिया गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:03 PM (IST)
इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास काढ़ा
मोटापा और डायबिटीज के लिए धनिया किसी दवा से कम नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। धनिया एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में धनिया को दवा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। खासकर मोटापा और डायबिटीज के लिए धनिया किसी दवा से कम नहीं है। डॉक्टर हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना धनिया पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद फैट बर्न होता है। इसके अलावा, डायबिटीज में भी धनिया कारगर है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीजों का रोजाना धनिया का सेवन करना चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो धनिया का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में धनिया के फायदे को बताया गया है। इस शोध से यह पता चला है कि धनिया के सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इस शोध में चूहों को धनिया पानी दिया गया है। इससे चूहों के इंसुलिन और शुगर में सुधार देखा गया। इसके लिए डायबिटीज के मरीज भी धनिया पानी का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीज धनिया का काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया को अच्छी तरह से उबाल लें। साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक, दालचीनी, काली मिर्च और अन्य मसाले का यूज कर सकते हैं। आपका काढ़ा बनकर तैयार है। इसका सेवन रोजाना सुबह में करें। इसके अलावा, रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुठ्ठी धनिया भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन करें। इससे भी डायबिटीज में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी