डायबिटीज के मरीज ऐसे करें जौ का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर

International Journal of Innovative Science and Research Technology की एक शोध में जौ के फायदे को बताया गया है। यह शोध इंसानों पर किया गया था। इस शोध में 20 लोगों को शामिल किया गया था जिन्हें दो वर्गों में बांटा गया था।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:03 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज ऐसे करें जौ का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर
इस शोध में पाया गया कि जौ के सेवन से शुगर स्तर कम हुआ।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ में रहती है। इस बीमारी में व्यक्ति को अपनी खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। साथ ही चीनी से परहेज करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में जौ को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में इसका खुलासा हो चुका है कि जौ डायबिटीज और मोटापा के मरीजों के लिए दवा समान होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

International Journal of  Innovative Science and Research Technology   की एक शोध में जौ के फायदे को बताया गया है। यह शोध इंसानों पर किया गया था। इस शोध में 20 लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें दो वर्गों में बांटा गया था। इस शोध में शामिल एक टीम के लोगों को जौ की दलिया एक महीने तक डाइट में खाने की सलाह दी गई। एक महीने बाद ब्लड शुगर की जांच गई। इस शोध में पाया गया कि जौ के सेवन से शुगर स्तर कम हुआ। आप चाहे तो जौ पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए जौ को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी (ठंडा) को छानकर पी सकते हैं। इसके सेवन से भी ब्लड शुगर में सुधार होता है।

semanticscholar पर छपी एक लेख के अनुसार, जौ में बीटा-ग्लूकेन, फाइबर और फाइटोस्टेरोल्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बीटा-ग्लूकेन क्रेविंग से निजात दिलाता है। वहीं, फाइबर से पेट हमेशा भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है। इसके लिए मोटापे से परेशान व्यक्ति जो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी