डायबिटीज के मरीज रोजाना इन चीज़ों का जरूर सेवन करें, ब्लड शुगर रहेगा नियंत्रित

अमरूद के पत्ते भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए अमरूद के कुछ पत्तों और तीन ग्राम जीरा एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधे गिलास तक रह जाए तो ठंडा कर सेवन करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:37 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:37 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज रोजाना इन चीज़ों का जरूर सेवन करें, ब्लड शुगर रहेगा नियंत्रित
भारत में मरीजों की संख्या तकरीबन 8 करोड़ पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 42 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। वहीं, 2045 तक मरीजों की संख्या 62 करोड़ तक पहुंच सकती है। जबकि भारत में मरीजों की संख्या तकरीबन 8 करोड़ पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों की मानें तो भारत डायबिटीज बीमारी की राजधानी है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। डायबिटीज रोग में मीठा खाने की मनाही होती है। साथ ही डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज के मरीजों को दवा के साथ परहेज करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन चीज़ों को रोजाना सेवन करें। इनके सेवन से आप बहुत जल्द ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

करी पत्ते का सेवन करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता दवा समान होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए दिन में दो बार करी पत्ते का सेवन करें।

अमरूद के पत्ते और जीरा का सेवन करें

अमरूद के पत्ते भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए अमरूद के कुछ पत्तों और तीन ग्राम जीरा एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधे गिलास तक रह जाए, तो ठंडा कर सेवन करें। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

पानी पिएं

रोजाना सुबह में खाली पेट पानी पिएं। इसके बाद आधे घंटे तक पैदल चलें।

लहसुन का सेवन करें

अगर आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में खाली पेट लहसुन का सेवन करें। इसके लिए रोजाना सुबह में पानी पीने से पहले लहसुन के दो जावे का सेवन करें।

दालचीनी का सेवन करें

दालचीनी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है। इसके लिए एक लीटर पानी में तीन चम्मच दालचीनी पाउडर को 20 मिनट तक उबाल लें। अब इस पानी का दिनभर सेवन करें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी