डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं लहसुन की चाय, इंस्टेंट कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल के गुण पाए जाते हैं। आप लहसुन की चाय में अदरक और दालचीनी मिलाकर चाय का स्वाद बढ़ा सकते हैं। लहसुन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 02:48 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 02:48 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं लहसुन की चाय, इंस्टेंट कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
लहसुन में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में लहसुन का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। वहीं, किचन में इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। डॉक्टर्स सेहतमंद रहने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं। कई लोग सुबह में खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं। इसके अतिरिक्त लोग रोस्ट कर भी लहसुन का सेवन करते हैं। अगर आपको गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन पसंद नहीं है, तो आप लहसुन की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए इसके फायदे जानते हैं-

विशेषज्ञों की मानें तो लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है जो हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर के चलते चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो आप लहसुन की चाय पी सकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल के गुण पाए जाते हैं। आप लहसुन की चाय में अदरक और दालचीनी मिलाकर चाय का स्वाद बढ़ा सकते हैं। लहसुन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसके अतिरिक्त मेटाबॉलिज़्म में भी सुधार होता है।

लहसुन चाय के फायदे

-लहसुन की चाय अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को कम करती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरानाक कारक माना जााता है।

-यह एक एंटीबायोटिक पेय है, जो आपके इम्यून सिस्टम में सुधार करता है।

- डायबिटीज से शरीर में सूजन हो सकता है, जिसे लहसुन के जरिए कम किया जा सकता है।

-टाइप 2 मरीजों के लिए लहसुन की चाय दवा समान है। इससे ब्लड शुगर स्तर कम होता है।

-यह कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करता है।

-लहसुन में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही शरीर को स्वस्थ और कार्यशील रखता है।

-इसके सेवन से रक्तचाप नियंत्रित और हृदय स्वस्थ रहता है।

कैसे बनाई जाती है लहसुन की चाय

एक पैन में दो कप पानी उबालें। कुछ देर बाद अदरक और काली मिर्च डालकर इसे 5 मिनट तक यूंही छोड़ दें। इसके बाद पैन को हटा लें। अब इसमें दालचीनी, नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें। दिन में दो कप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी