Health Benefits Of Milk Chocolate: महिलाओं में मेनोपॉज के बाद वजन को कंट्रोल करती है मिल्क चॉकलेट, जानिए रिसर्च

Health Benefits Of Milk Chocolate चॉकलेट को लेकर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि मोनोपॉज के बाद अगर महिलाएं सुबह के समय सीमित मात्रा में मिल्क चॉकलेट का सेवन करती हैं तो उससे उनकी बॉडी की वसा और ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:23 PM (IST)
Health Benefits Of Milk Chocolate: महिलाओं में मेनोपॉज के बाद वजन को कंट्रोल करती है मिल्क चॉकलेट, जानिए रिसर्च
मिल्क चॉकलेट का सेवन वसा और ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। चॉकलेट खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक का शौक है। लेकिन वज़न बढ़ने के डर से लोग चॉकलेट खाने से परहेज करते हैं। चॉकलेट को लेकर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि मोनोपॉज के बाद अगर महिलाएं सुबह के समय सीमित मात्रा में मिल्क चॉकलेट का सेवन करती हैं तो उससे उनकी बॉडी की वसा और ब्लड शुगर लेवल कम होता है।हार्वर्ड से मान्यता प्राप्त Brigham and Women's Hospital के दो प्रोफेसर फ्रेंक ए.जे.एल शीर और मारता गेरालेट ने यह अध्ययन किया है, जिसे FASEB Journal में प्रकाशित किया गया है।

रिसर्च में हुआ खुलासा:

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्पेन के एक विश्वविद्यालय के साथ मिलकर मोनोपॉज हो चुकी 19 महिलाओं को सुबह उठने के एक घंटे के अंदर और शाम को सोने से 1 घंटे पहले 100 ग्राम मिल्क चॉकलेट का सेवन कराया। इसके बाद चॉकलेट के सेवन से वजन बढ़ने और अन्य चीजों को चॉकलेट का सेवन नहीं करने वाले प्रतिभागियों से मिलान किया। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने सुबह या रात के समय मिल्क चॉकलेट का सेवन किया उनका वज़न नहीं बढ़ा। अध्ययन के मुताबिक सुबह या रात के समय चॉकलेट खाने से आपकी भूख और डाइट, माइक्रोबायोटा कंपोजिशन, नींद और अन्य चीजों पर सकारात्मक असर देखा गया।

वजन घटा सकती है चॉकलेट:

शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि सुबह के समय थोड़ा ज्यादा मिल्क चॉकलेट का सेवन करने से वजन घटाने और ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिली।

शोधकर्ताओं ने निकाला निष्कर्ष:

स्कीर ने कहा कि अध्यय में हमारा निष्कर्ष ना सिर्फ इस बात पर प्रकाश डालता है कि आप क्या खाते, बल्कि कब खाते है इस बात पर भी जोर देता है। शोधकर्ता गेरालेट ने कहा कि अध्ययन में शामिल महिलाओं की कैलोरी का सेवन बढ़ने के बावजूद उनके वजन में बढ़ोतरी नहीं देखी गई। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष में पाया कि मिल्क चॉकलेट का सेवन फैट बर्न करने और ब्लड शुगर का स्तर घटाने में मददगार है। 

chat bot
आपका साथी