बारिश के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन

बरसात के दिनों में सर्दी-खांसी का खतरा अधिक रहता है। इससे बचाव के लिए रोजाना सूप का सेवन करें। इससे संक्रमित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। इसके लिए आप वेज या नॉन वेज सूप का सहारा ले सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:57 PM (IST)
बारिश के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन
बरसात के दिनों में सर्दी-खांसी का खतरा अधिक रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून के दस्तक देने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस मौसम में मच्छर भी पनपने लगते हैं। इसके चलते कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस का आतंक देखने को मिलता है। साथ ही फ्लू समेत संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो बरसात के दिनों में खानपान और रहन-सहन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने और रेपलेंट यूज करने की सलाह देते हैं। वहीं, संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए इम्युनिटी बूस्टर युक्त चीजों को खाने के लिए कहते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इन चीजों का जरूर सेवन करें-

सूप पिएं

बरसात के दिनों में सर्दी-खांसी का खतरा अधिक रहता है। इससे बचाव के लिए रोजाना सूप का सेवन करें। इससे संक्रमित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। इसके लिए आप वेज या नॉन वेज सूप का सहारा ले सकते हैं। अगर आप नॉन वेज का सेवन करते हैं, तो चिकन सूप पिएं। वहीं, वेज पसंद करने वाले लोग सब्जियों का सूप पी सकते हैं।

ग्रीन टी पिएं

बरसात के दिनों में ग्रीन टी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव में सहायक होते हैं। इसके लिए बारिश के मौसम में रोजाना दो कप ग्रीन टी जरूर पिएं।

गर्म पानी पिएं

बरसात के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए हमेशा गर्म पानी पिएं। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम समेत फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में गर्म पानी पीने से संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। खासकर गले की खराश, सर्दी, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है।

काढ़ा पिएं

डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इससे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप भी बदलते मौसम में फिट और फाइन रहना चाहते हैं, तो रोजाना काढ़ा जरूर पिएं। आप चाहे तो अपनी पसंद और स्वादानुसार काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना गोल्डन मिल्क पिएं। खासकर रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी