समर सीजन में फिट और कुल रहने के लिए रोजाना पिएं ये देसी ड्रिंक्स

उत्तर भारत में जलजीरा पॉपुलर ड्रिंक है। आप घर पर आसानी से देसी जलजीरा बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास शुद्ध और साफ़ पानी में स्वादानुसार जलजीरा इमली या आमचूर काली मिर्च पाउडर सौंफ पुदीने के पत्ते आदि को अच्छी तरह से मिलाकर देसी जलजीरा तैयार कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM (IST)
समर सीजन में फिट और कुल रहने के लिए रोजाना पिएं ये देसी ड्रिंक्स
देश के सभी हिस्सों में सालोंभर नींबू पानी मिल जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। खबरों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की दिशा में कम दबाव बनने के चलते बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर पांच राज्यों को अलर्ट किया है। साथ ही आइएमडी ने 15 जून तक दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की सूचना दी है। जून महीने के पहले सप्ताह से बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी जारी है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इससे सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इसके लिए उमस भरी गर्मी में शरीर को हायड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी समर सीजन में फिट और कुल रहना चाहते हैं, तो रोजाना ये देसी ड्रिंक्स जरूर पिएं। आइए जानते हैं-

देसी जलजीरा पिएं

उत्तर भारत में जलजीरा पॉपुलर ड्रिंक है। आप घर पर आसानी से देसी जलजीरा बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास शुद्ध और साफ़ पानी में स्वादानुसार जलजीरा पाउडर, इमली या आमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सौंफ, पुदीने के पत्ते आदि को अच्छी तरह से मिलाकर देसी जलजीरा तैयार कर सकते हैं। अब इसमें आइस क्यूब डालकर देसी जलजीरे का आनंद उठाएं। आप चाहे तो बूंदी भी डाल सकते हैं।

नींबू शिकंजी पिएं

देश के सभी हिस्सों में सालोंभर नींबू पानी मिल जाता है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कोरोना काल में डॉक्टर विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना घर पर नींबू शिकंजी बनाकर जरूर पिएं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है।

लस्सी पिएं

दादी-नानी गर्मी के दिनों में लस्सी जरूर बनाती हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। साथ ही शरीर हायड्रेट रहता है। आप स्वादानुसार रोजाना लस्सी बनाकर सेवन कर सकते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में आम लस्सी, सूखे मेवे युक्त लस्सी, स्ट्रॉबेरी लस्सी और मलाई लस्सी का सेवन कर सकते हैं।

सत्तू पिएं

बिहार में यह ड्रिंक बहुत पॉपुलर है। गर्मी के दिनों में हर घर में आपको सत्तू आसानी से मिल जाएगा। इसे चना को सुखाकर और पीसकर तैयार किया जाता है। इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में नई कोशिकाओं का सृजन होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में सत्तू जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी