ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना पिएं यह खास जूस

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में तेंदू फल के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख की मानें तो तेंदू फल के सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। इस फल में डायटरी फाइबरकेमफेरोल फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:14 PM (IST)
ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना पिएं यह खास जूस
डॉक्टर्स की मानें तो ताजे फलों का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में तेंदू फल को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर मधुमेह यानी डायबिटीज में यह फल रामबाण दवा है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसका रंग संतरे की तरह और स्वाद खाने में मीठा होता है। कच्चे तेंदु फल का स्वाद कसैला होता है। देशभर में तेंदू को कई नामों से जाना जाता है। यह फल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अधिक उपजता है। इसके सेवन से कई रोगों में आराम मिलता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं-

क्या कहती है शोध

रिसर्च गेट पर छपी एक लेख में तेंदू फल के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख की मानें तो तेंदू फल के सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। इस फल में डायटरी फाइबर,केमफेरोल, फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से ह्रदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही तेंदू फल में कैरोटीनॉयड और विटामिन-इ पाए जाते हैं। इससे सूजन में आराम मिल जाता है।

आंखों के लिए वरदान

तेंदू फल आंखों के लिए वरदान है। एक तेंदू फल में 55 फीसदी विटामिन-ए होता है। विटामिन-ए युक्त फलों के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए रोजाना तेंदू फल का सेवन जरूर करें। वहीं, डायबिटीज रोग में भी तेंदू फल का सेवन करना चाहिए।

कैसे करें सेवन

डॉक्टर्स की मानें तो ताजे फलों का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। आप चाहे तो रोजाना तेंदू फल का जूस भी पी सकते हैं। इससे ह्रदय संबंधियों बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी