ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं आम की पत्तियों की चाय

आम को फलों का राजा माना जाता है। यह गर्मी के दिनों में फलता है। अध्यात्म में आम की पत्तियों और लकड़ियों का यूज किया जाता है। आम की पत्तियों को कलश के ऊपर रखा जाता है। वहीं लकड़ियों को हवन में इस्तेमाल किया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:02 PM (IST)
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं आम की पत्तियों की चाय
अध्यात्म में आम की पत्तियों और लकड़ियों का यूज किया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी से ही करते हैं। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। यह कई रोगों में लाभकारी होती है। खासकर मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के लिए चाय दवा समान है। ये बीमारियां खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते होती हैं। इसके लिए व्यक्ति को रहन-सहन और खानपान में विशेष सुधार करना चाहिए। साथ ही आप रोजाना आम की पत्तियों की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह चाय कई रोगों में रामबाण दवा की तरह काम करती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध

आम को फलों का राजा माना जाता है। यह गर्मी के दिनों में फलता है। अध्यात्म में आम की पत्तियों और लकड़ियों का यूज किया जाता है। आम की पत्तियों को कलश के ऊपर रखा जाता है। वहीं, लकड़ियों को हवन में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि, डॉक्टर आम की पत्तियों की चाय पीने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए आम की पत्तियां संजीवनी बूटी बराबर है। इसके इस्तेमाल से इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन होती है, जो डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।  एक शोध में आम की पत्तियों पर गहन अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन से पता चला है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए आम की पत्तियां संजीवनी बूटी समान हैं।

कैसे करें सेवन

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आम की पत्तियों की चाय का रोजाना सेवन करें। एक दिन में दो कप से अधिक चाय का सेवन न करें। इसके लिए सामान्य चाय की तरह आम की पत्तियों से युक्त चाय बनाकर पिएं। इसके अलावा आम की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें और रोजाना सुबह में खाली पेट पानी में मिलाकर सेवन करें। इन दोनों तरीकों के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को बहुत राहत मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी