कब्ज की समस्या दूर करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है नारियल तेल, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

कब्ज की समस्या भी बहुत ही आम हो चुकी है और हर दूसरा व्यक्ति इससे जूझ रहा है जिसकी सबसे बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। तो नारियल तेल की मदद से इसे कैसे दूर कर सकते हैं जानेंगे आज।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 10:52 AM (IST)
कब्ज की समस्या दूर करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है नारियल तेल, ऐसे करें इसका इस्तेमाल
जार और स्पून में रखा नारियल तेल

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए ज्यादातर लोग तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने से पहले घरेलू उपायों से इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। जो गलत नहीं लेकिन अगर दिन-ब-दिन ये समस्या बढ़ती जा रही है तो इसे अनदेखी न करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से मिलें। तो कब्ज की समस्या दूर करने के घरेलू इलाजों में आप नारियल तेल की हेल्प भी ले सकते हैं। ध्यान रहें यहां आपको स्किन और बालों में इस्तेमाल किया जाना वाला नारियल तेल नहीं लेना है। खाने के लिए हमेशा वर्जिन यानी शुद्ध नारियल तेल का ही इस्तेमाल करना है।

नारियल का तेल कब्ज दूर का सटीक उपाय नहीं है। लेकिन इससे काफी हद तक इस समस्या में आराम मिलता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में..

किन-किन तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

1. मौसम के हिसाब से अवेलेबल फ्रूट्स का जूस बना लें। फिर चाहे वो तरबूज हो, खरबूज, बेल, संतरा या फिर अनार। इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं और दिन में एक बार लंच या डिनर से कम से कम आधा घंटे पहले इसे पी लें।

2. नारियल तेल के सेवन का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लेकर उसमें नारियल तेल की बूंदें मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके आराम से पानी को पी लें। गर्म पानी खाने को आसानी से पचाने का काम करता है और नारियल तेल कब्ज स्टूल को सॉफ्ट बनाने में। 

3. नींबू में मौजूद एसिड मल को साफ कर कब्ज से राहत दिलाता है। तो इसके लिए एक कप या गिलास में नींबू का रस डालें और साथ ही नारियल तेल भी और इसमें गुनगुना पानी मिलाकर पीना है। इस ड्रिंक को आप रोजाना इस्तेमाल न करके हर दूसरे दिन पिएं।

4. जैसा कि आप जानते ही होंगे कि अदरक पाचन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है और हल्दी सेहत के लिए जरूरी कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। तो आपको गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी, एक चौथाई चम्मच के करीब अदरक का रस या पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करते हुए रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी