ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं अजमोद का जूस

एक शोध में अजमोद के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो ब्लड प्रेशर से दुनियाभर में हर साल 8 मिलियन लोगों की मौत होती है। साथ ही मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:29 PM (IST)
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं अजमोद का जूस
अजमोद की बीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में अजमोद को औषधि माना जाता है। किचन में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह धनिया के पत्तों की तरह होता है। हालांकि, इसके स्वाद में अंतर होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। खासकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में यह किसी वरदान से कम नहीं है। डॉक्टर भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अजमोद का जूस पीने की सलाह देते हैं। आजकल तनाव भरी ज़िंदगी में ब्लड शुगर सामान्य समस्या हो गई है। यह 30 वर्ष से अधिक उम्र के स्त्री और पुरुष किसी को भी हो सकता है। इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नियमित अंतराल पर ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए। साथ ही सही दिनचर्या का पालन करें और संतुलित आहार लें। अगर आप भी हाइपरटेंशन के मरीज हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना अजमोद का जूस पिएं। आइए जानते हैं-

क्या कहती है शोध

रिशर्च गेट पर छपी एक शोध में अजमोद के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो ब्लड प्रेशर से दुनियाभर में हर साल 8 मिलियन लोगों की मौत होती है। साथ ही मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। हाल की एक शोध से खुलासा हुआ है कि अजमोद की बीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डॉक्टर ब्लड प्रेशर के मरीजों को अजमोद का जूस पीने की सलाह देते हैं।

एक अन्य शोध का जिक्र लेख में किया गया है। यह शोध 2016 की है। इसमें ब्लड प्रेशर से पीड़ित 24 मरीजों को एक महीने यानी 30 दिनों तक अजमोद का जूस पीने की सलाह दी गई। एक महीने बाद जब ब्लड प्रेशर की जांच की गई, तो परिणाम संतोष जनक मिला। इस शोध से खुलासा हुआ है कि अजमोद का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए बल्ड शुगर से पीड़ित के मरीजों को रोजाना अजमोद का जूस पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी