Side Effects of Pomegranate : लाल-सुर्ख अनार का सेवन इन 5 बीमारियों में करेंगे तो मर्ज़ बढ़ जाएगा, जानिए कैसे

Pomegranate Side Effects सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद अनार का सेवन अगर लो ब्लड प्रेशर के मरीज करते हैं तो उनका बीपी और ज्यादा गिर सकता है। अनार की ठंडी तासीर ब्लड सर्कुलेशन को धीमा करती है जिससे ब्लड प्रेशर और ज्यादा गिरने लगता है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:27 PM (IST)
Side Effects of Pomegranate : लाल-सुर्ख अनार का सेवन इन 5 बीमारियों में करेंगे तो मर्ज़ बढ़ जाएगा, जानिए कैसे
खांसी जुकाम है तो नहीं करें अनार का सेवन।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लाल सुर्ख अनार देखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है। अनार का जूस से लेकर उसके बीज तक सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अनार का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। अनार स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है, इसके सेवन से कील मुहांसों से निजात मिलती है, साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। इतना उपयोगी अनार का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है। आइए जानते हैं कि अनार किन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

लो ब्लड प्रेशर के मरीज़ करें अनार से परहेज:

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आप अनार से परहेज करें। अनार की ठंडी तासीर ब्लड सर्कुलेशन को धीमा करती है जिससे ब्लड प्रेशर और ज्यादा गिरने लगता है।

खांसी जुकाम है तो नहीं करें अनार का सेवन:

जिन लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत रहती है वो अनार से परहेज करें। ठंडा होने के कारण अनार आपके संक्रमण को और ज्यादा बढ़ा सकता है। खासकर नजले से पीड़ित लोगो को अनार से खास दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

गैस रहती है तो अनार नहीं खाएं:

जो लोग गैस्ट्रिस परेशानियों से पीड़ित होते हैं उन्हें अनार नहीं खाना चाहिए। ठंडी तासीर के चलते अनार खाने से भोजन सही तरह से पचता नहीं है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां और बढ़ जाती हैं।

स्किन एलर्जी में नहीं करें अनार का सेवन:

जो लोग स्किन की परेशानियों से पीड़ित हैं वो अनार का सेवन नहीं करें। स्किन एलर्जी में अनार का सेवन रेड रैशेज यानी लाल चकत्ते की परेशानी दे सकते हैं।

डिप्रेशन में नहीं खाएं अनार:

अगर आप डिप्रेशन की दवा खा रहे हैं या फिर किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं तो अनार का सेवन करने से परहेज करें। जिन लोगों की ऐसी बीमारी की दवा चल रही है, वो अनार खाएंगे तो कैमिकल रिएक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। 

chat bot
आपका साथी