Thigh Workout: थाई के फैट से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन दो एक्सरसाइज को करें वर्कआउट में शामिल

Thigh Workout थाई के फैट से शर्मिंदगी महसूस होती है तो परेशान नहीं हो। थाई की चर्बी को कम करने के लिए हम असरदार व्यायाम के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने वर्कआउट में शामिल करके अपनी थाई की चर्बी घटा सकती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:17 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 11:48 AM (IST)
Thigh Workout: थाई के फैट से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन दो एक्सरसाइज को करें वर्कआउट में शामिल
थाई की चर्बी कम करने में बेहद असरदार है ये वर्कआउट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर लेडीज की थाई पर वसा अधिक एकत्रित हो जाती है जिसे कम करने के लिए वो तरह-तरह के उपाय खोजती रहती हैं। क्या आपकी जींस भी थोड़ी टाइट हो गई है? क्या आप अपनी थाई के अतिरिक्त फैट को लेकर परेशान हैं, और सोच रहे हैं कि इसे कैसे कम किया जाए? चिंता न करें, हम थाई की चर्बी को कम करने के लिए असरदार व्यायाम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट में शामिल करके अपनी थाई की चर्बी घटा सकती हैं।

स्क्वाट्स,

स्क्वट्स इतनी असरदार एक्सरसाइज है जिसे व्यायाम का राजा माना जाना जाता है। ये एकसरसाइज मुख्य रूप से जांघों और ग्लूटस में क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स को टारगेट करती है। इसको लगातार करने से आपकी थाई को टोन करने और थाई की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करें:

● अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके सीधे खड़े हो जाएं।

● धीरे-धीरे अपने ग्लूटस को पीछे धकेलते हुए और अपनी पीठ को सीधा रखते हुए अपने घुटनों को मोड़ें।

● तब तक नीचे जाएं जब तक आपकी जांघें फर्श के समानांतर न हो जाएं।

● 10 सेकंड के लिए इस स्थिति में रुके और धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

● इस एकसरसाइज के 10 सेट कीजिए आपको फर्क साफ नजर आएगा।

साइड लेग एक्सरसाइज

साइड लेग उठाना एक और एक्सरसाइज है जिसे आप अपने वर्कआउट की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस अभ्यास में शरीर के मध्य रेखा से पैर को बाहर धकेला जाता है। साइड लेग ग्लूटस, जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों पर असरदार तरीके से काम करता है। यह जांघ की चर्बी को कम करने के लिए एक प्रभावी व्यायाम है।

कैसे करें

● फर्श पर एक चटाई रखें। अपनी बाईं या दाईं साइट लेट जाए,जो भी स्थिति आपको ठीक लगे।

● अपने पैरों को फैलाएं और अपने शरीर को सिर से पैर तक एक सीधी रेखा में रखें।

● स्पोर्ट के लिए एक हाथ सर के नीचे और दूसरा हाथ आपके सामने रखें।

● साँस छोड़ते समय, अपने एक पैर को धीरे-धीरे जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएँ। अपने पैर को आगे न बढ़ाएं।

● सांस लें और अपने पैर को वापस उसी स्थिति में लाएं।

● इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं। 

                     Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी