Weight Loss Diet Tips: मोटापे से परेशान हैं है तो डाइट का यह फॉर्मूला अपनाएं, 12 हफ्तों में होगा मोटापा दूर

Magic Diet For Weight Lossब्रिटेन की एक डॉक्टर मिशेल ने डाइट का बेहद शानदार फॉर्मूला निकाला है जिसके तहत सिर्फ भोजन से ही 12 सप्ताह के अंदर बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के मोटापा कम किया जा सकता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:35 PM (IST)
Weight Loss Diet Tips: मोटापे से परेशान हैं है तो डाइट का यह फॉर्मूला अपनाएं, 12 हफ्तों में होगा मोटापा दूर
मैजिक डाइट से कीजिए वजन को कंट्रोल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मोटापे को कई बीमारियों का शरुआती चरण माना जाता है। दुनिया में करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हैं। भारत भी इसकी चपेट में धीरे-धीरे आने लगा है। अगर मोटापा हद से ज्यादा बढ़ जाए तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम काम करने लगती है। कोरोना काल के इस दौर में मोटे लोग अगर संक्रमित हो जाए तो बीमारी में उनकी जटिलताएं सामान्य रोगियों से ज्यादा हो जाती है। इस कारण कोरोना से मोटे लोगों की मौत भी ज्यादा हो रही हैं। इन तमाम परेशानियों को देखते हुए ब्रिटेन की एक डॉक्टर मिशेल मॉशले ने डाइट का बेहद शानदार फॉर्मूला निकाला है। इस फॉर्मूले के तहत भोजन करने से 12 सप्ताह के अंदर बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के मोटापा कम होने का दावा किया जा रहा है। ब्रिटेन में डॉक्टर ने इसे फास्ट 800 अभियान से जोड़ा है। फास्ट 800 इसलिए नाम दिया गया है क्योंकि इससे बहुत तेजी से 12 सप्ताह के अंदर मोटापा कम हो जाता है। साथ ही इस डाइट में रोजाना 800 कैलोरी एनर्जी से ज्यादा उत्पादन नहीं होती। क्योंकि कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि इंसान को एक दिन में 800 कैलोरी ऊर्जा से सभी काम हो जाते है। इतनी एनर्जी अगर शरीर में आ जाए तो भूख भी नहीं लगती। यहां समझिए डाइट का क्या फॉर्मूला डॉ मिशेल ने तैयार किया है। डॉक्टर का दावा है ऐसा भोजन करने से मूड भी सही रहता है।

नाश्ता

नाश्ते के लिए डॉ मिशेल ने तरीके से रेसिपी का डिजाइन किया है।

एस्परैगस के साथ अंडा इस डाइट को तैयार करने के लिए इन इंग्रेडिएंट की जरूरत पड़ेगी 6 एस्परैगस (यह एक पौधा होता है जिसकी पत्ती को तोड़कर डिश तैयार करना है) 2 बड़े अंडे 1 चम्मच वाइन सिरका 10 ग्राम पनीर नमक और गोल मिर्च का पाउडर

एक पैन में एस्परैगस को 5 मिनट तक गर्म करें ताकि एस्परैगस मुलायम हो जाए। इस बीच आप अंडे को भी ब्यॉल कर लें। इसके बाद एक प्लेट में अंडे को फोड़ कर एस्परैगस पर रख दें। इसमें सिरका डालें। फिर अपने अनुसार नमक और गोल मिर्च पाउडर डालें। आपका नाश्ता तैयार हो गया। इसमें आपको 20 कैलोरी एनर्जी मिलेगी।

लंच ग्रीन वेजिटेबल सूप आधा चम्मच वर्जिन ओलिव ऑयल एक प्याज कटा हुआ 1 गोभी का ऊपरी भाग चॉप किया हुआ एक लीक (प्याज का ही एक प्रकार) सौंफ चॉप किया हुआ 500 एमएल सब्जी से निकला रस 1 तेजपत्ता अजवायन पीसा हुआ थोड़ा हर्ब्स नमक और गोल मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

कड़ाही पैन को चूल्हे पर गर्म करें। इसमें तेल डालें। इसे गर्म करें और इसमें प्याज को नरम होने तक पकने दें। इसके बाद गोभी, लीक, सौंफ इत्यादि को डाल दें। ऊपर से सब्जी डालें। इसमें हल्का पानी डालकर इसे उबलने के लिए छोड़ दें। उबलने के बाद जितनी भी साग सब्जी है डालें। तेजपत्ता भी डाल दें। 15 मिनट बाद तेजपत्ता इसमें से बाहर करें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे मिलाने के लिए ब्लैंडर का इस्तेमाल करें। अगर आपको लगे कि सूप के लिए पानी कम है तो अतिरिक्त पानी मिला दें। आपका सूप तैयार हो गया। इस डाइट से आपको 133 कैलोरी की एनर्जी मिलेगी।

डिनर

मसूर, पालक और अरहर की दाल रेसिपी

सामग्री 1 चम्मच वर्जिन ओलिव ऑयल 1 प्याज चौकोर साइज में कटा हुआ लाल मिर्च 2 चम्मच कड़ी पाउडर 100 ग्राम धुली हुई मसूर दाल 250 एमएल वेजिटेबल स्टॉक (कई सब्जियों से तैयार सूप) 100 ग्राम पालक चॉप किया हुआ 15 ग्राम छाछ आधा नींबू ताज धनिया का पत्ता नमक और गोल मिर्च का पाउडर

बनाने का तरीका

तेल को हल्की आंच में फ्राइ पैन में गर्म करें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें। चार से पांच मिनट तक इसे कुक करें। इसके बाद चिली और कड़ी पाउडर डालें। इसे चलाते रहे। अब इसमें धुली हुई मसूर दाल को डालें। कुछ देर तक भूने। इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक मिला दें। आंच को घटा दें। करीब 15 मिनट तक इसे होने दें जब तक कि दाल गल न जाए और उसमें वेजिटेबल स्टॉक मिल न जाए। इसके बाद पालक मिलाएं और दो मिनट तक और कुक करें। नमक और गोल मिर्च पाउडर डालें। गैस से नीचे उतार लें। अब इसमें नींबू और धनिया पत्ती अपने हिसाब से डालकर सर्व करें। 

          Written By : Shahina Noor

chat bot
आपका साथी