Pumpkin Shake: बेबी को फीडिंग कराना चाहती हैं लेकिन मिल्क ग्रोथ कम है तो कद्दू के शेक का सेवन करें, जानिए रेसिपी

Pumpkin Shake for Breast Milk Increase आप भी अपने बच्चे को फीडिंग नहीं करा पा रही हैं तो पंपकीन या कदूद के शेक का सेवन कीजिए। यह शेक दूध बढ़ाने का सबसे आसान उपाय है। इस शेक से मेमरी ग्लैंड में दूध तेजी से बनने लगता है।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 06:05 PM (IST)
Pumpkin Shake: बेबी को फीडिंग कराना चाहती हैं लेकिन मिल्क ग्रोथ कम है तो कद्दू के शेक का सेवन करें, जानिए रेसिपी
बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां का दूध बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मां का दूध बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। बेबी के जन्म से लेकर साल भर तक बेबी का मुख्य भोजन मां का दूध ही होता है। मां का दूध बेबी के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का खज़ाना है, लेकिन जब बेबी को पर्याप्त दूध नहीं मिलता तो पेट नहीं भरने के कारण वो कमजोर हो जाता है। बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां का दूध बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ महिलाओं में मिल्क ग्रोथ कम होता है, जिसकी वजह से बच्चे का पेट नहीं भरता और वो भूखा रह जाता है और रोता रहता है।

आप भी अपने बच्चे को फीडिंग नहीं करा पा रही हैं तो पंपकीन या कदूद का शेक का सेवन कीजिए। यह शेक दूध बढ़ाने का सबसे आसान उपाय है। इसमें कई और चीजें मिलाकर शानदार शेक बनाया जाता है, जिससे मेमरी ग्लैंड में दूध तेजी से बनने लगता है। दरअसल इस शेक को कई चीजों से बनाया जाता है, जिसे पंपकीन स्पाइक लेक्टेशन शेक कहा जाता है। इसमें पंपकीन के साथ-साथ कोकनट मिल्क, मैंगो, गाजर, दालचीनी और शहद भी मिलाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस शेक को कैसे तैयार करें।

पंपकीन स्पाइक लेक्टेशन शेक बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

आधा कप कोकोनट मिल्क (इच्छानुसार अन्य दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

आधा कप आम

एक चम्मच पंपकीन का पल्प.

एक गाजर (बारीक की हुई)

एक चम्मच वनीला

आधा चम्मच दालचीनी

एक चौथाई चम्मच जायफल

एक चम्मच का 8वां भाग अदरक

एक चम्मच का 8वां भाग लौंग

एक चम्मच कोलेजन पेप्टाइट्स इच्छानुसार

शहद इच्छानुसार

आइस क्यूब इच्छानुसार

बनाने की विधि:

सभी सामग्री को ब्लैंडर में मिला दें। इसे तब तक ब्लैंडर में चलाएं जब तक कि क्रीमी की तरह मुलायम न हो जाए। अगर आप चाहें तो इसमें अखरोट भी मिला सकते है। जब यह पूरी तरह से मुलायम हो जाए तो इसका सेवन करें। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी