Side Effects of Apple: रोज़ सेब खाते हैं तो भूलकर भी नहीं करें उसके बीज का सेवन, जानिए एप्पल के साइड इफेक्ट
Side Effects of Apple सेब का रोज़ सेवन करने से कैंसर हाइपरटेंशन मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है। सेब का सीमित सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल आपको कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लाल सुर्ख भुरभुरा सेब दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है, जो 12 महीने पाया जाता है। सेब के गुणों के कारण इसे दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले गुण मौजूद है जिसकी वजह से यह कई बीमारियों से बचाव करता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स मौजूद होते हैं जिसका रोज़ सेवन करने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है। इतने उपयोगी सेब का सीमित सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल आपको कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है।
सेब का बीज पहुंचा सकता है नुकसान:
सेब के साथ मौजूद सेब के बीज का सेवन भूलकर भी नहीं करें वरना आपकी जान भी जा सकती है। अगर आप सेब खाते है तो उसके साथ मौजूद छोटे-छोटे बीज गलती से भी नहीं खाएं। सेब में साइनाइट नाम का तत्व मौजूद होता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुंच जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक एक कप सेब का बीज का सेवन करने से आपकी जान भी जा सकती है। आइए जानते हैं सेब का अधिक सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।
सेब के साइड इफेक्ट
शुगर बढ़ा सकता है:
सेब में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होता है, जो बॉडी को एनर्जी देता है। कार्बोहाइड्रेट ना सिर्फ बॉडी को एनर्जी देता बल्कि यह शुगर का स्तर भी बढ़ाता है। इसका अधिक सेवन शुगर के मरीज़ों की शुगर बढ़ा सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें।
एलर्जी कर सकता है सेब:
सेब का ज्यादा सेवन आपको एलर्जी का शिकार बना सकता है। सेब के सीड में मौजूद साइनाइट नाम की चीज़ मौजूद होती है जो आपके पाचन के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से आपको एलर्जी हो सकती है।
लूज मोशन कर सकता है सेब:
सेब में घुलनशील उच्च फाइबर मौजूद होता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को जन्म देता है। सेब का अधिक सेवन करते हैं तो फाइबर को पचाने में परेशानी होती है जिसकी वजह से लूज मोशन हो सकता है।
पेट में दर्द कर सकता है:
सेब का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो सकती है। सेब में मौजूद उच्च फाइबर को पचाने में दिक्कत होती है इसलिए पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
फैट बढ़ा सकता है सेब का सेवन:
सेब का अधिक सेवन शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है। एक छोटे से सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप सेब का अधिक सेवन करेंगे तो ये आपके शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।