रोज़ाना गाजर खाने से आंखों से लेकर पाचन रहता है दुरुस्त

गाजर स्वाद में मीठी होती है और पोषक तत्वों का खज़ाना होती है। इसमें कैलोरी कम होती है जिसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और वज़न कम करने में मदद करता है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:59 PM (IST)
रोज़ाना गाजर खाने से आंखों से लेकर पाचन रहता है दुरुस्त
गाजर में कैल्शियम और विटामिन-के पाया जाता है जिससे हड्डियां स्ट्रॉन्ग होती है।

नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। पोषक तत्वों से भरपूर गाजर का इस्तेमाल सब्जी बनाने में, हल्वा बनाने में और कच्चा खाने में किया जाता है। दिखने में लाल सुर्ख गाजर स्वाद में मीठी होती है और पोषक तत्वों का खज़ाना होती है। इसमें सोडयम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 होता है, जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। सर्दी में गाजर देखते ही उसके हल्वे की याद आ जाती है। वैसे तो गाजर पूरे साल मिलती है लेकिन सर्दी में जो गाजर मिलती है वो बेहद पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

गाजर में कैलोरी कम होती है जिसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और वज़न भी कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि गाजर का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

शुगर को कंट्रोल करती है गाजर:

गाजर जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही गुणों से भरपूर होती है। इसमें बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए भी भरपूर मौजूद होता है जो शरीर में शुगर के स्तर को बैलेंस करने में मदद करता है।

हड्डियों को मज़बूत करती है गाजर:

गाजर में कैल्शियम और विटामिन-के पाया जाता है जिससे हड्डियां स्ट्रॉन्ग होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है:

गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर में मौजूद अन्य पोषत तत्व हैं जैसे लाइकोपेन, ल्यूटेन आदि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है:

सर्दी में अगर इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाए तो सर्दी खांसी जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गाजर का सेवन इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है।

वजन कंट्रोल करती है:

गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है जिसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती और आप एक्सट्रा कैलोरी खाने से बचते हैं और आपका वज़न कंट्रोल रहता है।

दिल से लेकर कैंसर तक की बीमारी से बचाव करती है:

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोग से लेकर कैंसर तक की बीमारी से बचाव करता है।

पाचन को ठीक रखती है:

गाजर में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कब्ज से लेकर अपच तक का उपचार होता है। 

chat bot
आपका साथी