Health Benefits of Ajwain Tea: महिलाओं को पीरियड के दर्द से निजात दिलाती है अजवाइन की चाय, जानिए 5 फायदे और रेसिपी

Health Benefits of Ajwain Tea अजवाइन महिलाओं की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। बच्‍चे की डिलिवरी के बाद अगर महिला अजवाइन का पानी पीती है तो इससे उसका पेट साफ रहता है साथ ही बॉडी को एनर्जी भी मिलती है।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:00 PM (IST)
Health Benefits of Ajwain Tea: महिलाओं को पीरियड के दर्द से निजात दिलाती है अजवाइन की चाय, जानिए 5 फायदे और रेसिपी
अजवाइन की गर्म चाय बनाकर पीने से अस्थमा अटैक में तुरंत फायदा मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अजवाइन के छोटे-छोटे बीज गुणों का खज़ाना है, जिसका इस्तेमाल खाना पकाने और दवाईयों में किया जाता है। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड मौजूद होते है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अजवाइन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट और जलनरोधी तत्‍व पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं। अजवाइन महिलाओं की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। बच्‍चे की डिलिवरी के बाद अगर महिला अजवाइन का पानी पीती है तो इससे उसका पेट साफ रहता है, साथ ही बॉडी को एनर्जी भी मिलती है। अजवाइन का इस्तेमाल उसकी चाय बनाकर भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि अजवाइन की चाय के कौन-कौन से फायदे हैं और इसे कैसे तैयार किया जाए।

अजवाइन की चाय के फायदे

पीरियड्स के दर्द से निजात दिलाती है अजवाइन की चाय:

अजवाइन महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। इसकी चाय बनाकर पीने से पीरियड के दर्द से निजात मिलती है। अजवाइन रक्त प्रवाह को बढ़ाने का काम करती है। यह वेजिनल यीस्ट इन्फेक्शन के उपचार में भी असरदार है।

अस्थमा का उपचार करती है चाय:

अजवाइन की गर्म चाय बनाकर पीने से अस्थमा अटैक में तुरंत फायदा मिलता है।

दिल और दिमाग के लिए जरूरी है:

अजवाइन की चाय में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद रहता है, यह दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल के लेवल को घटाता है और दिमाग में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है।

वजन कंट्रोल करती है अजवाइन की चाय:

अजवाइन की चाय फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। फाइबर शरीर में फैट की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल रहता है।

पाचन को दुरुस्त रखता है:

अजवाइन की चाय पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है। इसमें पाया जाने वाला तेल पाचन को दुरूस्त रखता है।

कैसे तैयार करें:

अजवाइन की चाय बनाने के लिए दो कप पानी लीजिए और उसमें थोड़ा सा अजवाइन डालकर 15 मिनट तक उबालिए। आपको पानी तब तक उबालना है जब तक कि पानी आधा यानी कि एक कप नहीं बच जाए। फिर इसमें से पानी को छानकर अलग कर लीजिए, और इसका सेवन कीजिए। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी