Health Benefits of Apple Juice: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही लीवर की सेहत का भी ख्याल रखेगा सेब का जूस, जानिए फायदे

Health Benefits of Apple Juiceआप सेब का इस्तेमाल सेब के जूस के रूप में भी कर सकते हैं। सेब का जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। ये लीवर को साफ करता है साथ ही दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:20 PM (IST)
Health Benefits of Apple Juice: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही लीवर की सेहत का भी ख्याल रखेगा सेब का जूस, जानिए फायदे
सेब के रस में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। एक सेब रोज़ खाकर आप डॉक्टर को दूर भगा सकते हैं। सेब सेहत का ख़ज़ाना है। सेब खाकर आप कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। सेब में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आप सेब का इस्तेमाल सेब के जूस के रूप में भी कर सकते हैं। सेब का जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। ये लीवर को साफ करता है, साथ ही दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेब का जूस कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम करता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। हड्डियों को मज़बूत करता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

सेब का जूस इम्यूनिटी को मज़बूत करता है। सेब के रस में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। सेब का जूस पीने से हड्डियां मज़बूत रहती है। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन डी मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लीवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। सेब के छिलके में मौजूद पैक्टिन पाचन को दुरुस्त रखता है। अगर आपकी आंखों से पानी आता है, या आपकी आंखों की रोशनी कम है, तो आपके लिए सेब का जूस फायदेमंद है। सेब के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। कब्ज से राहत दिलाता है सेब का जूस। सेब में सोरबिटॉल मौजूद होता है जिससे पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। शरीर में अधिक खराब कोलेस्‍ट्रॉल होने की वजह से हृदय की तमाम बीमारियां होती हैं। सेब के रस को पी कर आप कोलेस्‍ट्रॉल की बीमारियों से दूर हो सकते हैं।

                           Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी