Soaked raisins benefits: वेट लॉस में बेहद असरदार है भीगा हुआ मुनक्का, जानिए फायदे

Soaked raisins benefitsअगर मुनक्का का इस्तेमाल भीगोकर किया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। भीगा हुआ मुनक्का खाने से स्किन और दांतों की सेहत ठीक रहती है। रात को 4-5 मुनक्के को एक गिलास पानी में भिगो दें और अगले दिन उसका सेवन करें।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 01:27 PM (IST)
Soaked raisins benefits: वेट लॉस में बेहद असरदार है भीगा हुआ मुनक्का, जानिए फायदे
खाली पेट भीगा हुआ मुनक्का खाने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। स्वाद में मीठा मुनक्का हल्के भूरे रंग का होता है जिसे किशमिश की तरह अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। मुनक्का पौष्टिक तत्वों का ख़ज़ाना है जिसमें भरपूर कैल्शियम, विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। मुनक्का का स्वाद खाने में बेहद अच्छा लगता है, साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। मुनक्का आंखों की सेहत का भी ध्यान रखता है। अगर मुनक्का का इस्तेमाल भीगोकर किया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। भीगा हुआ मुनक्का खाने से दांतों की सेहत ठीक रहती है, साथ ही स्किन की समस्याओं से भी निजात मिलती है। रात को 4-5 मुनक्के को अच्छी तरह से वॉश करके एक गिलास पानी में भिगो दें और अगले दिन उसका सेवन करें। भीगा हुआ मुनक्का और उसका पानी दोनों अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है। आइए जानते हैं कि भीगा हुआ मुनक्का खाने के सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

भीगे हुए मुनक्के के फायदे

वेट लॉस करने में मददगार:

खाली पेट भीगा हुआ मुनक्का खाने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खाली पेट खाने से बॉडी में दिन भर एनर्जी रहती है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज से वजन कंट्रोल रहता है। 

पाचन दुरुस्त करता है:

फाइबर से भरपूर मुनक्का जब पानी में भीगो देते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा और बढ़ जाती है। पानी में भीगे हुए मुनक्का को खाने से कब्ज से निजात मिलती है और पाचन दुरुरस्त रहता है। सुबह-सुबह इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से निजात मिलती है।

ब्लड प्रेशर नॉर्मल करता है:

मुनक्के में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर मुनक्का खून की नलिकाओं को साफ करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

थकान से निजात दिलाता है:

मुनक्का ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का कुदरती स्रोत है जो थकान से निजात दिलाता है। इसका संतुलित मात्रा में सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। रोजाना सुबह मुनक्के का पानी पीना से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है। भीगे मुनक्के से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। मुनक्का बालों को झड़ने से बचाने में भी मददगार है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी