हाथ को बेडौल बनाने वाले फैट से पाएं छुटकारा, इन 5 बेहद असरदार एक्सरसाइजेस द्वारा

हाथ का लटकता फैट भी आपको मनचाहे कपड़े पहनने नहीं देता। ब्लाउज़ हो या फिर स्लीवलेस ड्रेस बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। तो ऐसे में यहां दी जा रही एक्सरसाइजेस को अपने रूटीन में करें शामिल और फिर देखें इसका असर।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:37 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:37 AM (IST)
हाथ को बेडौल बनाने वाले फैट से पाएं छुटकारा, इन 5 बेहद असरदार एक्सरसाइजेस द्वारा
हाथ के फैट को दिखाती हुई महिला

पेट पर जमे फैट के अलावा कुछ और जगहों के फैट भी परेशानी के साथ लुक को बिगाड़ने का काम करते हैं। जैसे- जांघो और बाहों का फैट। इनकी वजह से कई बार मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पाते। हाथों का लटकता फैट तो ऐसा होता है कि इसे कई बार छिपाना भी मुश्किल हो जाता है। हाफ स्लीव कपड़ों में तो यहां का फैट अलग से ही झांकता हुआ नजर आता है और स्लीवलेस तो पहनने के बारे में सोच भी नहीं सकते। तो आज हम आपको ऐसी कुछ एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे जिन्हें करना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं। मतलब अगर आप 15-20 मिनट का टाइम निकालकर इन एक्सरसाइजेस को कर लेती हैं तो यकीन मानिए हाथों का फैट तो कम होगी ही साथ ही वो शेप में नजर आने लगेंगे। तो ये हैं वो कुछ असरदार एक्सरसाइजेस।

ये एक्सरसाइजेस सिर्फ महिलाओं नहीं पुरुषों की बॉडी पर भी अपना असर दिखाते हैं। अगर आप इसे दो हफ्तों तक रोजाना करते हैं तो फर्क महसूस होगा। 

पहली एक्सरसाइज

इसमें आपको एक साथ से पीछे से कंधे छूने हैं और दूसरा हाथ इस स्थिति में कंधे की सीध में रहेगा।

दूसरी एक्सरसाइज

इसमें दोनों हाथों को ऊपर की ओर जोड़ लेंगे फिर हथेलियों को पीछे और नीचे झुकाने की कोशिश करेंगे, जितना झुका सकते हैं।

तीसरी एक्सरसाइज

इसमें दाएं हाथ से कंधे के बाएं हिस्से को छूना है और बाएं हाथ से दाएं कंधे को।

चौथी एक्सरसाइज

हथेलियों को आपस में सामने की ओर टच करें। फिर साइड में खोलें और उसके बाद हथेलियों को नीचे की ओर कर दें। वापस से हथेलियां ऊपर, साइड में फिर जोड़ लें। इसी प्रकिया को कम से कम 8-10 बार दोहराना है।

पांचवी एक्सरसाइज

हाथों को आगे की ओर जोड़ें फिर धीरे-धीरे पीछे ले आते हुए खोलने की कोशिश करें।

ये एक्सरसाइज देखने में आपको आसान लगें लेकिन करते वक्त इसमें लगने वाली ताकत का पता चलता है। बहुत तेजी से करने का प्रयास न करें और न ही बहुत ज्यादा स्ट्रेच मतलब खींचने की, क्योंकि ऐसे में मसल्स खींचने की पूरी-पूरी संभावना होती है। 

chat bot
आपका साथी