जानें, क्या प्रेग्नेंसी के दौरान स्वीमिंग करना चाहिए और क्या हैं इसके फायदे

आपको पता है कि डॉक्टर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान भी तैरने की सलाह देते हैं। तैरना एक हल्का और असरदार व्यायाम है जो बच्चे और मां की सेहत के लिए अच्छा है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:30 PM (IST)
जानें, क्या प्रेग्नेंसी के दौरान स्वीमिंग करना चाहिए और क्या हैं इसके फायदे
जानें, क्या प्रेग्नेंसी के दौरान स्वीमिंग करना चाहिए और क्या हैं इसके फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। एक महिला की जिंदगी में गर्भावस्था एक अद्भुत और क़ीमती वक्त होता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं को एक्सरसाइज करने की सलाह देती हैं। जिन महिलाओं की रुचि तैरने में है, उन महिलाओं को गर्मियों के दिनों में तैरना अच्छा लगता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण वो तैरने से परहेज करती हैं। लेकिन आपको पता है कि डॉक्टर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान भी तैरने की सलाह देते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के लिए तैरना उचित है? आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए तैराकी करना शारीरिक और मानसिक सेहत पर कैसे असर डाल सकता है-

तैराकी क्यों?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की पीठ, पेट और घुटनों पर खास असर पड़ता है। ऐसे में तैरना एक हल्का और असरदार व्यायाम है, जो बच्चे और मां की सेहत के लिए अच्छा है। फेफड़ों और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है स्वीमिंग। स्वीमिंग फेफड़ों और दिल की एक्सरसाइज है, जो बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में सहायक होती है। प्रेग्नेंसी में वजन और शुगर को कंट्रोल करती है स्वीमिंग- प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना आम समस्या है। अगर प्रेग्नेंट लेडी स्वीमिंग करती है तो उसका वजन कंट्रोल रहता है, साथ ही महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है। तैरना एक हल्की और असरदार एक्सरसाइज है, जो आपके वज़न को कंट्रोल करती है। कूल रखने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द और सूजन को कम करती है-स्वीमिंग गर्मियों में आपको कूल रखती है। शरीर के पानी में डूबने से अंगों में सूजन कम हो जाती है। सूजन कम होने की वजह से आपकी बॉडी में दर्द की शिकायत नहीं रहती। स्वीमिंग गर्भावस्था के दौरान आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखती है।

तैरते समय आप कैसे सुरक्षित रह सकती हैं?

गर्भावस्था के दौरान तैराकी करना सुरक्षित होता है, लेकिन तैरते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। खुले पानी या पूल में तैरते समय जागरूक रहें- यदि आप समुद्र, झील या नदी में तैर रहे हैं, तो पानी की धाराओं पर ध्यान दें। संभव हो तो परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ तैरें। पूल में मौजूद क्लोरीन महिला के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से खतरनाक नहीं है, ये बात कई अध्ययनों में सामने आ चुकी है। प्रेग्नेंट महिलाओं को चाहिए कि वो ज्यादा तेजी से नहीं तैरें, वरना उन्हें सांस लेने में परेशानी हो सकती है। सनस्क्रीन को न भूलें- स्किनकेयर हमेशा आवश्यक होती है, स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अधिक धूप के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं। यदि आप प्रेग्नेंसी से पहले तैरती नहीं हैं तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी शुरुआत कर सकती हैं। बस धीमी शुरुआत करें और सुरक्षित रहें। यदि आप तैराकी से अपरिचित हैं, तो आराम करने या व्यायाम करने के लिए पूल के उथले सिरे का उपयोग करें। 

                Written By Shahina Noor

chat bot
आपका साथी