Almond Health Benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल के जोखिम को कम करते हैं मुट्ठी भर बादाम, जानिए 4 फायदे

Almond Health Benefits बादाम सबसे हेल्दी मिड-मील स्नैक्स हैं जिसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं जो भूख को कम करते हैं और पेट भरा हुआ रखते हैं। इसके सेवन से आपका वज़न कंट्रोल रहता है। बादाम का सेवन भीगो कर और सूखे दोनों तरह किया जाता है।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:00 AM (IST)
Almond Health Benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल के जोखिम को कम करते हैं मुट्ठी भर बादाम, जानिए 4 फायदे
डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल के जोखिम को कम करते हैं मुट्ठी भर बादाम, जानिए 4 फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बादाम खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाने में क्रंची और प्रोटीन से भरपूर बादाम फाइबर और ओमेगा 3 से भरपूर होता है। बादाम टेस्ट के साथ हेल्दी गुणों से भी भरपूर होता है। फ्रंटलाइन इन न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दिन में दो बार बादाम का सेवन करने से शरीर में स्वस्थ रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। अध्ययन के मुताबिक बादाम को स्नैक्स की तरह खाने से युवाओं और किशोरों में प्रीडायबिटीज के साथ एचबीए1 सी (HbA1c) और ब्लड लिपिड में सुधार किया जा सकता है।

बादाम का सेवन कई तरह किया जाता है, कुछ लोग भीगे बादाम का सेवन करते हैं तो कुछ लोग सूखे बादाम खाना पसंद करते हैं। हालांकि भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं, जो कि पाचन प्रकिया के लिए बेहद उपयोगी है। बादाम सबसे हेल्दी मिड-मील स्नैक्स हैं, जिसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं जो भूख को कम करते हैं और पेट भरा हुआ रखते हैं। आइए जानते हैं कि बादाम खाने के कौन-कौन से फायदे हैं।

कोलेस्ट्रॉल को ठीक रखते हैं बादाम:

अगर आप बादाम का सेवन भीगों कर करते हैं तो इसे खाने से आपका दिल हेल्दी रहता है। बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बढ़िया कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

शुगर रखता है कंट्रोल:

ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिए बादाम का सेवन बेहद उपयोगी है। बादाम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है लेकिन हाई फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। इसलिए डायबटीज के मरीज़ों को बादाम खाने से फायदा मिलता है।

दिमाग तेज़ करता है:

बादाम दिमाग तेज करने में अहम भूमिका निभाता है, इसमें मौजूद प्रोटीन न केवल बॉडी में एनर्जी बढ़ाता है, बल्कि मस्तिष्क की कोशिकाओं को भी रिपेयर करता है। इसके सेवन से सोचने-समझने की पावर में सुधार होता है।

हाई फैट होने के बाद भी वज़न को कंट्रोल रखता है:

बादाम में हाई फैट मौजूद रहता है तब भी यह वज़न को कंट्रोल करने में मददगार है। बादाम में मौजूद मोनोसेच्युरेटेड फैट भूख को रोकने और पेट को लंबे समय तक भरे रहने का एहसास दिलाता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है।

chat bot
आपका साथी