Onion Health Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही गर्मी में लू से बचाएगी प्याज, जानिए 7 फायदे

Onion Health Benefits प्याज एक सुपरफूड है जिसमें सोडियम पोटेशियम फोलेट्स विटामिन ए सी और ई कैल्शियम मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है । ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी है। प्याज खून को पतला करती है और गर्मी में लू से बचाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:30 PM (IST)
Onion Health Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही गर्मी में लू से बचाएगी प्याज, जानिए 7 फायदे
प्याज गर्मी में पाचन को दुरुस्त रखेगी साथ ही लू से भी बचाएगी।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्याज़ हमारे खाने का अहम हिस्सा है। प्याज़ का इस्तेमाल हम सलाद के रूप में और खाना पकाने में करते हैं। सेहत के लिए प्याज बेहद फायदेमंद है, इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही शुगर भी कंट्रोल रहती है। प्याज खून को पतला करती है और गर्मी में लू से बचाती है। प्याज एक सुपरफूड है जिसमें सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है । ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी है। प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। प्याज में आयरन , फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। गर्मी के मौसम में इस सुपर फूड के सबसे ज्यादा फायदे हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी में प्याज किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है।

लू से बचाती है प्याज़:

गर्मी के दिनों में गर्म हवाएं और लूं ज्यादा चलती है ऐसे में घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होता। इस मौसम में आप प्याज का सेवन करें। प्याज आपकी गर्मी और लू से हिफ़ाज़त करेगी।

सिर में गर्मी चढ़ जाए तो प्याज का रस लगाएं:

सिर पर गर्मी चढ़ जाए तो प्याज का रस इस्तेमाल करें। प्यास का रस ना सिर्फ सिर में ठंडक देगा बल्कि बालों को नर्म मुलायम भी बनाएगा।

इम्यूनिटी बूस्ट करती है प्याज:

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद है। कोरोनाकाल में प्याजा का सेवन बेहद उपयोगी है। यह न केवल कई तरह की बीमारियों से बचाती है, बल्कि विटामिन-सी की कमी भी पूरा करती है।

गर्मी में अपच से निजात दिलाती है:

कुछ लोगों को गर्मी में पेट खराब और अपच की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर रखती है कंट्रोल:

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कच्चा प्याज का सेवन करें। कच्चे प्याज का सेवन आप खाने के साथ सलाद के रूप में कर सकते हैं।

कैंसर जैसी बीमारी से बचाती है प्याज:

कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए प्याज एक बेहतरीन औषधि है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।

सांस की समस्या का उपचार करती है:

सांस के मरीज़ों के लिए प्याज बेहद फायदेमंद है। सांस ज्यादा फूलता है या सांस संबंधी कुछ परेशानी है तो प्याज फायदेमंद है।

                        Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी