Tips for Strong Digestion: इन चीजों की मदद से बनाएं पाचन तंत्र को मजबूत

Tips for Strong Digestion खराब पाचन के लिए आपकी डाइट बेहद असरदार है। पाचन ठीक से काम नहीं करने पर पेट में गैस सूजन अपच पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप भी अपने खराब पाचन से परेशान हैं तो देसी नुस्खों का सेवन करें।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:00 AM (IST)
Tips for Strong Digestion: इन चीजों की मदद से बनाएं पाचन तंत्र को मजबूत
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक पेट की समस्याओं का उपचार करती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए पाचन का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों का पाचन तंत्र इतना ज्यादा खराब होता है कि वो कुछ भी खाते हैं तो वो आसानी से पचता नहीं है। पाचन कमजोर होने के कई कारण होते है जैसे समय पर भोजन नहीं करना, ज्यादा खाना, चलते फिरते खाना और समय की पाबंदी का ध्यान नहीं रखना शामिल है। पाचन ठीक से काम नहीं करने पर पेट में गैस, सूजन, अपच, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब पाचन के लिए आपकी डाइट बेहद असरदार है। डाइट में जंक फूड, तला-भूना भोजन, कोल्ड ड्रिंक, चाय-कॉफी का अत्याधिक सेवन, देर रात को भोजन कर तुरंत सो जाना, रात में अधिक जागना, देर तक बैठ कर काम करना, एक्सरसाइज नहीं करना और पौष्टिक भोजन करने से परहेज करना पाचन क्रिया खराब होने के प्रमुख कारण हैं। आप भी अपने खराब पाचन से परेशान हैं तो उसे दुरुस्त करने के लिए कुछ देसी नुस्खों का सेवन करें। देसी नुस्खें पाचन की समस्याओं का समाधान करेंगे, साथ ही आपकी हेल्थ को भी ठीक रखेंगे।

इन चीजों की मदद से बनाएं पाचन तंत्र को मजबूत

मेथी:

मेथी के दाने शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। ये पेट और आंतों को शांत करते हैं। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से वजन कंट्रोल रहता है।

अदरक: 

औषधीय गुणों से भरपूर पेट की समस्याओं का उपचार करती है, साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है। अदरक सर्दी-खांसी जैसी परेशानियों से भी निजात दिलाती है। अदरक का इस्तेमाल आप करी, चाय और खाने में कर सकते हैं।

जीरा:

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जीरा पेट की परेशानियों का उपचार करता हैं। जीरे का पानी आमतौर पर पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। जीरा आंत की समस्याओं से लड़ने में बेहद मददगार है। 

इलायची:

इलायची ना सिर्फ बेहदतरीन माउथफ्रेशनर है बल्कि हमारे खाने का स्वाद भी बढ़ाती है। ये पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस को ठीक करने में बेहद मददगार है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी