Foods to Avoid in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इन फलों का भूल कर भी नहीं करें सेवन, हो सकता है बच्चे को नुक़सान

Foods to Avoid in Pregnancy प्रेग्नेंसी के दौरान जहां कुछ चीज़ों का सेवन करने से फायदा मिलता है वहीं कुछ चीज़ें भ्रूण को नुकसान भी पहुंचाती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फ्रूट फायदेमंद हैं लेकिन कुछ फ्रूट नुकसान भी पहुंचाते हैं जिनसे परहेज़ करना जरूरी है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:00 AM (IST)
Foods to Avoid in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इन फलों का भूल कर भी नहीं करें सेवन, हो सकता है बच्चे को नुक़सान
प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाएं मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods to Avoid in Pregnancy: शादी के बाद मां बनना किसी भी महिला को मुकम्मल होने का अहसास कराता है। जिंदगी में खुशियां देने वाले इस नौ महीना के सफर में अगर महिलाओं का ध्यान नहीं रखा जाएं तो परेशानियां बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। महिला के कंसीव करने से लेकर 3 तीन महीनों तक उसकी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन तीन महीनों में भ्रूण का विकास होता है, इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट सोच समझकर प्लान करनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान जहां कुछ चीज़ों का सेवन करने से फायदा मिलता है, वहीं कुछ चीज़ें भ्रूण को नुकसान भी पहुंचाती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को फ्रूट का सेवन करने को कहा जाता है लेकिन आप जानते हैं कि इस दौरान महिलाओं को कुछ फ्रूट नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फ्रूट्स के बारे में जो महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।

कच्चा पपीता नहीं खाएं:

प्रेग्नेंसी में पपीता खाने को सख्त मना किया जाता है। इस दौरान कच्चा पपीता जल्दी प्रसव की संभावना को बढ़ा देता है। पपीता के सेवन से मिसकैरेज का खतरा भी बना रहता है। इसमें मौजूद तत्व पपाइन गर्भावस्था के दूसरे व तीसरी तिमाही में खतरनाक साबित हो सकता है।

अनानस से करें प्रेग्नेंसी में परहेज़:

टेस्टी खट्टा मिठा अनानास पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इसके हेल्थ को बेहद फायदे है यह हड्डियों को मज़बूत करता है साथ ही सेहतमंद भी रखता है। प्रेग्नेंसी में ज्यादा अनानास का सेवन आपके बच्चे के लिए खतरा हो सकता है, इसके सेवन से समय से पहले डिलिवरी का खतरा बन सकता है। पहले तीन महीनों में खासकर महिलाएं इसका सेवन करने से परहेज़ करें।

कड़वा तरबूज नहीं खाएं।

कड़वे तरबूज से प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कम होने की स्थिति पैदा हो सकती है। कड़वे तरबूज से गर्भाशय में जलन होती है, जिससे गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है।

अंगूर से करें परहेज़:

प्रेग्नेंसी के दौरान अंगूर का सेवन बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। अंगूर की पैदावार के दौरान उसमें पेस्टिसाइड्स छिड़के जाते हैं जो प्रेग्नेंसी में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अंगूर में रसवराटॉल नामक तत्व अधिक होता है जो प्रेग्नेंसी में बॉडी में टॉक्सिक पदार्थों को बढ़ाने का काम करता है।

अमरूद खाने से बचें:

अमरूद में बेहद पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से मना किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को यह फल सीमित मात्रा में खाना चाहिए। अमरूद शरीर के तापमान में बढ़ोतरी करता है साथ ही कब्ज की परेशानी भी पैदा करता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी