Immunity Boosting Drinks: मज़बूत इम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये 5 समर ड्रिंक्स

Immunity Boosting Drinks गर्मी में गर्म मसालों से तैयार काढ़े का सेवन पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है साथ ही कई और समस्याएं जैसे एसिडिटी हाई ब्लड प्रेशर घबराहट नाक से खून आना और मतली जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है इस लिए ठंडे ड्रिंग्स से बढ़ाएं इम्यूनिटी।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:33 PM (IST)
Immunity Boosting Drinks: मज़बूत इम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये 5 समर ड्रिंक्स
मज़बूत इम्यूनिटी के लिए काढ़े की जगह आज़माएं ये 5 समर ड्रिंक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Immunity Boosting cold Drinks: कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रॉग होना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी स्ट्रॉग करने के लिए गर्मी में गर्म मसालों से तैयार काढ़े का सेवन पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही कई और समस्याएं जैसे एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, घबराहट, नाक से खून आना और मतली जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि इस समय का मौसम काफी गर्म है ऐसे में काढ़ा का बहुत ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हम आप को कुछ ठंडे ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं जो आपको गर्मी से राहत दिलाते हैं साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉग करते हैं।

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है नारियल पानी

कोरोनाकाल में नारियल पानी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है। यह गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखता है, साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। नारियल पानी में काफी कम कैलोरी होती है जो वज़न को कंट्रोल रखता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

आम का पन्ना बेस्ट जूस

 गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना से इम्युनिटी मजबूत होती है, साथ ही बॉडी को ठंडक भी मिलती है। आम का पन्ना शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है और गर्म मौसम के दौरान शरीर को आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है। गर्मी की दोपहर में एक गिलास आम पन्ना पीने से थकान दूर हो जाती है और यह आपको तरो ताजा कर देता है।

बेल का पन्ना बढ़ाएगा इम्यूनिटी

औषधीय गुणों से भरपूर बेल का शर्बत गर्मियों में हाई फाइबर और विटामिन-सी देता है जिससे इम्यूनिटी मज़बूत होती है। पेट और पाचन तंत्र के लिए भी बेल बहुत फायदेमंद है। बेल का शर्बत गर्मियों में लू से भी बचाता है।

पुदीने की लस्सी से बढ़ाएं इम्यूनिटी

गर्मियों में पेट के लिए पुदीने की लस्सी काफी अच्छी रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इन सभी चीजों से इम्युनिटी बढ़ती है। दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

तरबूज और ड्राय फ्रूट्स का ड्रिंक

गर्मियों में तरबूज बेहद फायदेमंद है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है साथ ही यह वज़न भी कंट्रोल रखता है। तरबूज का ड्रिंक बनाने के लिए आप 700 एमएल तरबूज का जूस लें, अब इसमें 40 ग्राम बादाम, 40 ग्राम खजूर, 40 ग्राम पिस्ता, 40 ग्राम काजू और ताजा पुदीना डाल दें। अब इसे मिक्स कर लें और 3 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच काला नमक और 80 ग्राम चीनी डाल लें। सभी को ग्राइंडर में मिक्स कर दें। आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा पीएं।

chat bot
आपका साथी