World Heart Day 2021: आपके दिल को सेहतमंद रखेंगे यह 5 तरह के कुकिंग ऑयल

World Heart Day 2021 इंसान का शरीर बहुत ज़्यादा फैट नहीं पचा सकता और अधिक फैट हमारे शरीर में जमा होने लगता है जो दिल की बीमारियां और ब्लड प्रेशर की समस्याएं पैदा करता है। हमें खाने में ऐसे तेल का चयन करना है जो हमारे दिल को सेहतमंद रखें।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:08 PM (IST)
World Heart Day 2021: आपके दिल को सेहतमंद रखेंगे यह 5 तरह के कुकिंग ऑयल
ऑलिव ऑयल दिल की सेहत के लिए उपयोगी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कुकिंग ऑयल हमारे खाने का अहम हिस्सा है जो ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि खाने में तरी लाकर खाने को रौनकदार बनाता है। खाने में तेल का चुनाव बेहद सावधानी से करना जरूरी है, वरना दिल की सेहत के साथ-साथ ऑवर ऑल सेहत खतरे में पड़ सकती है। आजकल खाने के सभी तेलों के साथ यह लेबल लगा दिया जाता है कि यह तेल दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट, ओमेगा थ्री,कैरोटीन मौजूद है जो सेहत के लिए उपयोगी। तेल पर मौजूद यह लेबल लोगों को भ्रामित करते हैं।

इंसान का शरीर बहुत ज़्यादा फैट नहीं पचा सकता और अधिक फैट हमारे शरीर में जमा होने लगता है, जो दिल की बीमारियां और ब्लड प्रेशर जैसी सेहत की समस्याएं पैदा करता है। इसलिए हमें खाने में ऐसे तेल का चयन करना है जो हमारे दिल को सेहतमंद रखें और हमारा मोटापा भी कंट्रोल रखे। आइए जानते हैं कि दिल की सेहत के लिए कौन-कौन से तेल फायदेमंद है।

ऑलिव ऑयल दिल के लिए उपयोगी:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जैतून का तेल दिल को सेहतमंद रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसमे भारी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जिससे दिल सेहतमंद रहता है। इस तेल का स्मोक पॉइंट कम हैं। इसे धीमी आंच पर पकाने से सेहत को फायदा पहुंचेगा।

कैनोला ऑयल:

कैनोला का तेल दिल के लिए सबसे उपयोगी है। यह एक वनस्पति तेल है जो रैपसीड पौधे के काले बीज से बनाया जाता है। इसमें अन्य तेलों के मुकाबले ‘गुड फैट’ की मात्रा अधिक होती हैं। कैनोला तेल में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता हैं बल्कि इसमें विटामिन E और K भरपूर होता हैं जो सेहत के लिए उपयोगी है। आप इस तेल का इस्तेमाल कुकिंग करने में कर सकते हैं।

एवोकाडो ऑयल:

एवोकाडो फल का कोई स्वाद नहीं आता हैं लेकिन यह विटामिन ई से भरपूर होता है जो स्किन, बाल और दिल की सेहत के लिए उपयोगी होता है।

सूरजमुखी का तेल:

पोषक तत्वों से भरपूर सूरजमुखी का तेल दिल को मज़बूत बनाने में बेहद असरदार है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है, लेकिन ज़्यादा मात्रा में ओमेगा 6 फैटी ऐसिड होने के कारण इसका सीमित सेवन करना जरूरी है।

अखरोट का तेल:

अखरोट के तेल का स्मोकिंग पॉइंट कम होने की वजह से इसे अधिक आंच पर नहीं पकाया जा सकता। हालांकि आप अपने सलाद, पैनकेक या आइस क्रीम की ड्रेसिंग के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 का स्वस्थ संतुलन रहता हैं। 

chat bot
आपका साथी