Fat Burning Exercises: इन 3 एक्सरसाइज की मदद से घर में ही कीजिए फैट बर्न

Fat Burning Exercises घर में नियामित व्यायाम करके न सिर्फ आप सेहतमंद रह सकते है बल्कि आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। फैट बर्न करने के लिए बेस्ट है स्कवैट पुश अप्स और पुल-अप्स एक्सरसाइज कीजिए। यह तीनों एक्सरसाइज आपका जल्दी फैट बर्न करेंगी।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:01 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:01 PM (IST)
Fat Burning Exercises: इन 3 एक्सरसाइज की मदद से घर में ही कीजिए फैट बर्न
इन 3 एक्सरसाइज की मदद से घर में ही कीजिए फैट बर्न

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनाकाल में खुद को फिट रखने के लिए जिम जाने का जोखिम नहीं लीजिए, बल्कि घर में ही एक्सरसाइज कीजिए। कोरोना की दूसरी लहर बेहद तबाही मचा चुकी है, ऐसे में हम सबके लिए हेल्थ सबसे जरूरी है, उसके साथ ही फिटनेस पर ध्यान देना है। बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो जिम में नहीं बल्कि घर में ही वर्कआउट करें। मौजूदा हालात में जिम आपके लिए महफूज़ नहीं हैं। आप फैट बर्न करना चाहते हैं तो घर में भी असरदार एक्सरसाइज कीजिए आपका फैट जल्दी बर्न होगा। घर में वर्कआउट ज्यादा सुरक्षित और आसान है, साथ ही आपके समय की बचत भी है।

घर में नियामित व्यायाम करके न सिर्फ आप सेहतमंद रह सकते है, बल्कि आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट करके अपनी बॉडी का एक्सट्रा फेट आसानी से बर्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना से सेफ्टी रखते हुए हम घर में किन 3 एक्सरसाइज को करके अतिरिक्त फैट बर्न कर सकते हैं।

फैट बर्न करने के लिए बेस्ट है स्कवैट एक्सरसाइज:

कम समय में चर्बी कम करना चाहते हैं तो स्कवैट कीजिए। स्क्वैट बहुत ही आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है जिसे आप बिना ट्रेनर की मदद के घर में आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से पूरे शरीर का व्यायाम होता हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार है। स्क्वैट करने से आप कम समय में अधिक चर्बी कम कर सकते हैं। स्क्वैट्स करने से आपकी स्ट्रेंथ धीरे-धीरे मजबूत होती है। इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ फैट बर्न होता बल्कि आपका पाचन भी दुरुस्त रहता है।

पुश अप्स एक्सरसाइज से करें मांसपेशियों को मज़बूत:

पुश-अप्स एक्सरसाइज आप घर में आसानी से कर सकते हैं। पुश-अप्स करने से शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। यह एक्सरसाइज शरीर की ऊपरी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। पुश-अप्स कैलरी बर्न करने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है । 

बॉडी में स्ट्रेंथ बढ़ाती है पुल-अप्स एक्सरसाइज:

पुल- अप्स एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में स्ट्रेंथ बढ़ती है, साथ ही बॉडी लचीली भी रहती है। पुल अप्स एक तरह से कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे मांसपेशियां बेहतर और मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज़ पीठ की मांसपेशियां मजबूत और शेप में बनाती है। अगर आप को हाइट बढ़ाना हो तो पुल-अप्स एक्सरसाइज करें। 

chat bot
आपका साथी