बेदाग त्वचा के साथ जादुई सा निखार पाने के लिए तुलसी से बने ये 2 फेस मास्क एक बार जरूर आजमाएं

तुलसी के पत्ते कई तरीकों से हमारे लिए फायदेमंद हैं। काढ़ा और चाय में मिलकर ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं तो वहीं दूसरी ओर ये हमारी खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसे इस्तेमाल।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 08:44 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 08:44 AM (IST)
बेदाग त्वचा के साथ जादुई सा निखार पाने के लिए तुलसी से बने ये 2 फेस मास्क एक बार जरूर आजमाएं
बाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है और इसके गुणों से आप बखूबी परिचित भी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तुलसी से फेस मास्क बनाकर देखा है। अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर आज़माकर देखें और त्वचा में जादुई-सा फर्क महसूस करें।

1. ब्लेमिश-फ्री स्किन पाएं

एक्ने-फ्री त्वचा के लिए तुलसी मास्क का इस्तेमाल करें। इसमें तुलसी के साथ नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर लगाएं। इससे दाग-धब्बों से राहत मिल सकेगी। इस मास्क के प्रयोग के बाद तुरंत धूप में न निकलें।

सामग्री

तुलसी के 15-20 पत्ते, 15-20 नीम के पत्ते, कुछ बूंद नींबू का रस

विधि

ब्लेंडर में दोनों पत्तियों को डालकर पेस्ट बना लें। ज़रूरत होने पर थोड़ा-सा पानी मिलाएं। बोल में निकालें और नींबू का रस मिलाएं।

इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। इसे लगाकर कम से कम 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।

अच्छी तरह सूख जाने के बाद पानी से धो दें। हलके हाथों से टॉवल से पोछें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।

फायदा : इसके इस्तेमाल से न केवल त्वचा में निखार आता है, बल्कि दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं, साथ ही आपको ताज़गी का भी एहसास देता है। वहीं नीम भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, यह जवां रखने के साथ आपको एक्ने से भी बचाता है।

डिस्क्लेमर : नींबू से त्वचा में जलन हो तो इसका प्रयोग न करें।

2. क्लींजि़ंग तुलसी मास्क

तुलसी को चेहरे पर लगाने से आप चेहरे पर कुछ दिनों में ही निखार महसूस करेंगी। तुलसी क्लींजि़ंग एजेंट की तरह त्वचा पर काम करती है। इसमें दही मिलाने से दाग रहित त्वचा मिलेगी।

सामग्री

2 टेबलस्पून तुलसी पाउडर, 1 टेबलस्पून दही

विधि

सबसे पहले तुलसी को कुछ दिनों तक धूप में रखकर सुखा लें और फिर इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को बोल में डालें। दही मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

इसे चेहरे व गर्दन पर लगभग दस मिनट तक स्क्रबिंग करें।

अब धो दें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

फायदा: तुलसी त्वचा को निखारती है। दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौज़ूद होता है, जो त्वचा में निखार के साथ स्किन को बैक्टीरिया-फ्री रखता है।

डिस्क्लेमर: अगर आपको पिंपल्स की समस्या है या चेहरे पर दाग के निशान हैं तो तुलसी से बने फेस मास्क को ज़रूर लगाएं। इससे आपको जलन से राहत मिलेगी।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी